अंगद राही : 9451250668
.........................................
प्रेम रूपी चाशनी परिवार और समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर रखती है : पं.कृष्ण कुमार द्विवेदी
शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 शिवली में एस.एस. नीर आर.ओ. प्लांट के समीप चल रही 9 दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के पांचवें दिन रामजन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्त तालियों की गूंज के बीच भक्ति रस में झूमते नजर आए।
कष्टहरी धाम खैरा से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पं.कृष्ण कुमार द्विवेदी जी महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रीराम जन्मोत्सव का भावपूर्ण बड़ा ही सुन्दर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम जन्म सत्य, धर्म और मर्यादा का प्रतीक है, जो मानवता को प्रेम, त्याग और आदर्श जीवन का संदेश देता है।
पं.द्विवेदी जी महराज ने कथा के माध्यम से एकता, प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने भगवान गणेश को अर्पित किए जाने वाले मोदक का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदक में लगी चाशनी जैसे सभी बूदियों को एक सूत्र में बांधकर रखती है, उसी प्रकार प्रेम रूपी चाशनी से घर, परिवार और समाज को संगठित रखा जा सकता है।
कथावाचक के विचारों से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान संगीतमयी भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, आशीष त्रिवेदी, विपिन सिंह, अमन त्रिवेदी, सुबोध सिंह, लवकुश सिंह, मुन्ना सिंह, रतनपाल सिंह, पिंटू सिंह भदौरिया, अजय सिंह, धीरज सिंह, उत्कर्ष त्रिवेदी, मिलन कनौजिया, राजकुमार गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, मनीष बाजपेई, श्रवण कुमार, कौशल चौरसिया, नितिन पाण्डेय, जैकी, सत्यम श्याम, छोटू सिंह, रामबाबू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें