अनियंत्रित स्कॉर्पियो हाईवे से नीचे कूदकर पेंड से टकराई, चालक घायल

अंगद राही : 9451250668
----------------------------------------
शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत बांदा–बहराइच राजमार्ग पर नरबिला पुल के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बछरावां की ओर से शिवगढ़ की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे कूद गई और बाबूल के पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो अल्पीखेड़ा नाले के पुल को पार करते ही संतुलन खो बैठी। पुल मोड़ पर स्थित होने के कारण वाहन चालक मोड़ का सही अंदाजा नहीं लगा सका और हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो में केवल चालक ही सवार था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अल्पीखेड़ा नाले का पुल दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है, जहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। विशेषकर रात और कोहरे के समय यहां दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। 

इस संबंध में शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है, मामले की जानकारी कराई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न

नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...