शिवगढ़ में शिवली माइनर कटने से फसलें हुई जलमग्न

अंगद राही : 9451250668
.........................................

रायबरेली।
मंगलवार को शिवगढ़ क्षेत्र में शिवली माइनर कटने से करीब एक दर्जन किसानों की गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो गई। अचानक माइनर कटने से खेतों में पानी भर गया, जिससे तैयार हो रही फसल के चौपट होने का खतरा बढ़ गया है। प्रभावित किसानों में बजरंग विश्वकर्मा, अमन त्रिवेदी, मुन्ना सिंह, विपिन सिंह, सोनू सिंह सहित अन्य कृषक शामिल हैं।
किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि बीते एक महीने के भीतर इसी स्थान पर चौथी बार माइनर कटी है।

खब़र से सम्बंधित वीडियों देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 



शिकायत के बावजूद सिंचाई विभाग द्वारा अस्थायी तौर पर बोरियों में मिट्टी भरकर माइनर बांध दी जाती है, और कुछ ही दिनों में फिर से उसी जगह माइनर कट जाती है।
किसानों का कहना है कि बार-बार की समस्या से उनकी फसलें चौपट हो रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। शाम 6:30 बजे तक माइनर की मरम्मत के लिए विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। इस सम्बन्ध में जेई रमाकान्त ने बताया कि ऊपर से पानी बन्द करा दिया गया है और बुधवार को सुबह माइनर बंधवाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में शिवली माइनर कटने से फसलें हुई जलमग्न

अंगद राही : 9451250668 ......................................... रायबरेली। मंगलवार को शिवगढ़ क्षेत्र में शिवली माइनर कटने से कर...