अंगद राही : 9451250668
....................................
रायबरेली। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गोविंदपुर, बछरावां में शनिवार को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग के सात, केमिकल इंजीनियरिंग के दो तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र रितिक सिंह एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली वर्षिता श्रीवास्तव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महराजगंज उपजिलाधिकारी गौतम सिंह, विशिष्ट के रुप में उपस्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान अमेठी की प्रोफेसर शिवांजलि शर्मा तथा कॉलेज के प्राचार्य सर्वेश कुमार तिवारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि गौतम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा बुद्धि का विकास करती है जबकि दीक्षा व्यक्ति की चेतना को जाग्रत करती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।
प्राचार्य सर्वेश कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कॉलेज के 144 छात्र-छात्राओं में से 90 का कैंपस प्लेसमेंट हो चुका है, जबकि नौ छात्र उच्च शिक्षा के लिए अन्य संस्थानों में चयनित हुए हैं। इस वर्ष अब तक 33 छात्राओं का भी सफल प्लेसमेंट हुआ है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह, राकेश त्रिवेदी, केमिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष फैजान अहमद , राजकीय बालिका विद्यालय ओसाह की प्रधानाचार्य वंदना राय, अभिषेक द्विवेदी, प्रयाग नारायण, अमित सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें