श्रीराम कथा में नामकरण प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

अंगद राही : 9451250668
.......................................
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुम्भी स्थित पंचायत भवन में चल रही 9 दिवसीय संगीतमयी दिव्य श्रीराम कथा श्रद्धा और भक्ति का केन्द्र बनी हुई है। ऊंचगांव शुकुल बाजार, अमेठी से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास पं.अंकुल जी महाराज ने कथा के पांचवें दिन नामकरण प्रसंग भावपूर्ण सुन्दर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राजा दशरथ के चारों पुत्रों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के जन्म के बाद, महर्षि वशिष्ठ द्वारा नामकरण किया जाता है। 

अंकुल जी महराज ने नाम का गहरा अर्थ और महत्व बताया, जैसे राम का 'आनंद का दाता', भरत का 'भरण-पोषण करने वाला', लक्ष्मण का 'शुभ लक्षणों से युक्त' और शत्रुघ्न का 'शत्रुनाशक', नामकरण उनके दिव्य स्वरूप और जीवन-उद्देश्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नाम मनुष्य के जीवन को दिशा देता है जो संस्कारों का आधार होता है। कथा व्यास ने भगवान श्रीराम के बाल्यकाल और वात्सल्य भाव का मनोहारी वर्णन किया। जिसे  सुनकर श्रोता भक्ति रस में सराबोर हो उठे और तालियां बजाते हुए झूमने लगे। पूरा कथा पण्डाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। 


पड़ रही कड़ाके की ठण्ड में ठण्ड पर आस्था भारी दिखाई दी। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया है। इस अवसर पर शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, आलोक त्रिवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता नन्दकिशोर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला, रामजी जायसवाल, राजकुमार शुक्ला, दिनेश सिंह भदौरिया, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में शिवली माइनर कटने से फसलें हुई जलमग्न

अंगद राही : 9451250668 ......................................... रायबरेली। मंगलवार को शिवगढ़ क्षेत्र में शिवली माइनर कटने से कर...