अंगद राही : 9451250668
.........................................
शिवगढ़ क्षेत्र ही नहीं समूचे रायबरेली जनपद को गौरवान्वित करेंगे रतीपाल रावत
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर नेरूवा के प्रधान रतीपाल रावत एक बार फिर शिवगढ़ क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे रायबरेली जनपद का नाम रोशन करेंगे। आगामी 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय परेड देखने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय परेड के लिए प्रदेश से कुल 33 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिनके साथ उनके जीवनसाथी अथवा अभिभावक को भी आमंत्रित किया गया है।
जो गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे, जिन्हें राष्ट्रीय परेड देखने का अवसर मिलेगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में प्रधान रतीपाल रावत की सहभागिता से क्षेत्र का मान-सम्मान और बढ़ेगा।
प्रधान रतीपाल रावत को राष्ट्रीय परेड देखने का आमंत्रण मिलने की जानकारी होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी प्रधान रतीपाल रावत त्रिपुरा एवं श्रावस्ती में आयोजित एक्सपोजर विजिट कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपने कार्यों से क्षेत्र को गौरवान्वित किया। अब गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय परेड में उनकी उपस्थिति से एक बार फिर रायपुर नेरूवा और शिवगढ़ क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें