कबिरादान बाबा मन्दिर तहरीभोज सम्पन्न
अंगद राही : 9451250668
..........................................
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती स्थित प्रसिद्ध कबिरादान बाबा मन्दिर में रविवार को शायंकाल सुन्दरकाण्ड पाठ के पश्चात तहरीभोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा ने मन्दिर माथा टेककर क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। उन्होंने कहाकि मेरा सौभाग्य है कि कबीरादान बाबा ने मुझे यहां बुलाया, उन्होंने कहा कि कबीरदान बाबा सेवा समिति उससे जो कहेगी उसे पूरा करने का काम करेंगे, उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहाकि कांजी हाउस के स्थान पर 3-4 महीने के अन्दर बारात घर बनना शुरू हो जाएगा, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक आरोजनों में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि बैंती ग्राम पंचायत के कई सम्पर्क मार्गों को पीडब्ल्यूडी विभाग से बनाए जाने के लिए स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह को पत्र दिया गया, उम्मीद है जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन कबीरादान बाबा सेवा समिति द्वारा किया गया। इस मौके पर कसना प्रधान प्रतिनिधि कृष्णकान्त शुक्ला उर्फ दउवा शुक्ला,
अरुण मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि जानकीशरण जायसवाल, कमल किशोर रावत, जयशंकर मिश्रा, शिवराज रावत,टीनू चन्द्रा, बेचालाल,अशोक कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें