रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गूढ़ा- ओसाह सम्पर्क मार्ग पर स्थित सेमरगंज गांव के पास ट्रैक्टर - मोटर साइकिल की टक्कर में मोटर साइकिल सवार 2 युवकों में से एक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिन्हे आनन- फ़ानन में एंबुलेंस से एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बहुदा खुर्द गांव के रहने वाले अनूप कुमार राजपूत 22 वर्ष पुत्र विश्राम अपने गांव के विनोद विश्वकर्मा 25 वर्ष पुत्र राजाराम के साथ मोटर साइकिल से अपनी ससुराल अकबरगंज जा रहे थे कि तभी गूढ़ा - ओसाह सम्पर्क मार्ग पर वे जैसे ही सेमरगंज गांव के पास पहुंचे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित होकर दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर हालत में दोनो को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया वहीं गम्भीर रूप से घायल अनूप कुमार को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि एक मौत हुई है वहीं दूसरा घायल हैं पुलिस जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु, भजनों एवं झांकियों ने बांधी समां
रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में आयोजित सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के समापन के उपरान्त जागरण का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा म्यूजिकल ग्रुप भवानीगढ़, रायबरेली के कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर कर दिया। श्रद्धा म्यूजिक ग्रुप के मशहूर गायक रिंकू जायसवाल आदि ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वहीं साहिल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। भगवान की जीवन्त झांकियों को देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरे पण्डाल में भक्तिमय माहौल बन गया। कार्यक्रम में आयोजक सदाशिव कश्यप, शिव भोला कश्यप, यजमान राम नारायण कश्यप, ईश्वरदीन कश्यप सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर महंत गुरु प्रसाद नग्गू सैनी, अखिलेश मिश्रा, कलावती मिश्रा, राहुल शर्मा, तुषार उर्फ कल्लू कश्यप समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आंधी-बारिश से खेतों में गिरी फसलें, किसान चिंतित
रायबरेली। मंगलवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से बारिश के साथ आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई प्रकृति के कहर से खेतों में पककर तैयार गेहूं, सरसों की सैकड़ों बीघे फसल गिरने से किसान गहरी चिंता में डूब गए हैं। रात करीब 11:45 बजे बूंदा-बांदी शुरू हुई और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ ही बारिश होने लगी जिससे खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघे गेहूं,सरसो की फसल गिर गई। शिवगढ़ नगर पंचायत के पूरे पाण्डेय निवासी सभासद अभिषेक अवस्थी, कसना गांव के पूर्व प्रधान रामकिशोर मौर्य, चुन्नीलाल खेड़ा मजरे गूढ़ा निवासी मनोज कुमार रावत व श्रवण कुमार रावत आदि किसानों का कहना है कि गेहूं, सरसों, चना, मटर और अलसी आदि फसलें पूरी तरह से पककर तैयार हैं, पिछले दिनों हुई बारिश से पहले ही सैकड़ों बीघा फसल गिर चुकी थी, और अब इस आंधी-बारिश ने बची हुई फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि दोबारा तेज बारिश हुई तो खेतों में खड़ी एवं कटी पड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगी।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी कृषि दिलीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश और तेज आंधी के कारण जिन किसान भाइयों के खेत में फसल को नुकसान हुआ है वह किसान भाई यदि उनकी फसल का बीमा है या उनकी केसीसी बनी हुई है और फसल बीमा का पैसा उनकी केसीसी से कटता है तो वह फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर अपने केसीसी अकाउंट और आधार नम्बर तथा खेत का गाटा संख्या पास में रख करके टोल फ्री नंबर पर सम्पर्क करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिससे उनकी फसल के नुकसान की आर्थिक भरपाई बीमा कम्पनी द्वारा की जाएगी।
पहले प्रयास में पीसीएस पास कर नायब तहसीलदार बनीं शिवगढ़ की बेटी साहिबा बानो
श्री शिवकुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इण्टर कॉलेज में किया गया सम्मानित
रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी साहिबा बानो ने पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बनकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। मंगलवार को जिन्हें श्री शिवकुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इण्टर कॉलेज, शिवगढ़ में विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार त्रिवेदी, प्रधानाचार्या इन्दूबाला सिंह,शिक्षक भारत सिंह, अजय दीक्षित, धीरेंद्र सिंह, अवधेश पाण्डेय, महेंद्र दुबे, कृष्ण कुमार अवस्थी और जेपी सिंह सहित विद्यालय परिवार ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दी। प्रबंधक प्रदीप कुमार त्रिवेदी ने भावुक और प्रेरणादायक शब्दों में कहा, “साहिबा बानो की यह सफलता केवल उनके परिवार या विद्यालय की नहीं, बल्कि पूरे शिवगढ़ क्षेत्र की उपलब्धि है। जिन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। साहिबा ने न सिर्फ अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।” ज्ञात हो कि साहिबा बानो ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा श्री शिवकुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इण्टर कॉलेज से हांसिल की है। साहिबा बानो ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस 2024 के अंतिम परिणाम में शानदार सफलता हासिल करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान अर्जित किया है।
साहिबा बानो वर्तमान समय में बेसिक शिक्षा विभाग के क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निहाल खेड़ा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अच्छे शिक्षण कार्य के साथ ही साथ कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता अर्जित की है। उनके दिवंगत पिता मोहम्मद रसीद शिवगढ़ ग्राम पंचायत से पूर्व प्रधान थे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गूढ़ा- ओसाह सम्पर्क मार्ग पर स्थित सेमरगंज गांव के पास ट्रैक्टर - मोटर साइकिल की टक्कर में मोट...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
श्री शिवकुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इण्टर कॉलेज में किया गया सम्मानित रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी साहिबा बानो न...
-
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 6 वर्षीय मासूम अनस पुत्र अलीमुद्दीन का शव मिलने से सनस...