अंगद राही
....................
रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर प्रयागराज में लांच होने के बाद बुधवार को मोनालिसा फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ रायबरेली जनपद के विकास क्षेत्र शिवगढ़़ अन्तर्गत नगर पंचायत शिवगढ़ स्थित ढेकवा पहुंची जहाँ पर बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं का हुजूम मोनालिसा के साथ सेल्फी लेने एवं फोटो खिचाने के लिए उमड़ पड़ा।
वीडियों न्यूज देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://youtu.be/SyWiUKonr5M?si=pD3TvxUQPwyL2SlA
गांव के लोगों ने मोनालिसा व माटी के लाल फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के उपरान्त मोलालिसा ने ढेकवा स्थित शीतला माता मन्दिर और संकट मोचन मन्दिर में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं फिल्म की सफलता के लिए कामना की। इस अवसर पर मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले, बहन जसिका,भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष श्रवण पाण्डेय,आशू पाण्डेय, दिनेश सिंह भदौरिया, उमाकान्त अवस्थी, मन्नी अवस्थी, राजबहादुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज़
अब बड़े पर्दे पर नजर आने जा रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर सिविल लाइन्स स्थित एक होटल में लॉन्च होने के बाद बुधवार को अपराह्न 3 बजे फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा अपने पैतृक गांव ढेकवा पहुंचे तो वहां मोनालिसा की एक झलक पाने को लेकर बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं, बेताब नजर आए। मोनालिसा के साथ गांव के लोगों ने सेल्फी ली फोटो खिंचवाई स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान मोनालिसा ने बताया कि उनकी कामयाबी के पीछे सनोज मिश्रा का हाथ है। मोनालिसा बोली मेरा जो पैतृक व्यवसाय वह वह चलता रहेगा।
क्या है फिल्म की कहानी
ट्रेलर में मोनालिसा एक मणिपुरी युवती के किरदार में दिखती हैं, जिसकी जिंदगी अचानक सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बदल जाती है। शुरुआती दृश्यों में उन्हें प्रकृति के बीच तितलियों के साथ खेलते, झरने के नीचे नहाते और जंगलों में घूमते हुए दिखाया गया है। कहानी आगे बढ़ने के साथ मणिपुर में दो समुदायों के बीच तनाव और हिंसा की पृष्ठभूमि सामने आती है, जो फिल्म की मुख्य धुरी बनती है।
फिल्म में मोनालिसा सेना अधिकारी की बेटी की भूमिका निभा रही हैं। कथानक में एक प्रेम कहानी के साथ-साथ सामाजिक संघर्ष और पहचान की जंग को भी जोड़ा गया है। ट्रेलर में भावनात्मक दृश्यों और संवादों के जरिए जाति, धर्म और आरक्षण जैसे मुद्दों को छूने की कोशिश की गई है।
निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 2025 में चार शेड्यूल में पूरी की गई। प्रमुख लोकेशनों में मणिपुर, नेपाल और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित राजा सुमेर सिंह किला और देहरादून के जंगलों में भी कुछ अहम दृश्य फिल्माए गए।
करीब ढाई घण्टे लम्बी इस फिल्म में पांच गीत हैं और इसका अनुमानित बजट 10 करोड़ रुपये बताया गया है। मोनालिसा की यह पहली फिल्म है। ट्रेलर में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और भाव-भंगिमाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। रिलीज डेट अप्रैल के पहले सप्ताह तय की गई है। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि सोशल मीडिया से मिली पहचान के बाद यह प्रोजेक्ट मोनालिसा के कैरियर की दिशा तय कर सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें