नहर में डूबकर इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 6 वर्षीय मासूम अनस पुत्र अलीमुद्दीन का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। अनस प्राथमिक विद्यालय ढेकवा में कक्षा एक का छात्र था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को रोज की तरह घर से स्कूल के लिए निकला था, पूर्वाहन लगभग 11 बजे जिसका शव गांव के बगल से निकली शिवगढ़ रजबहा से लगभग 500 मीटर दूरी पर कुम्हरावां माइनर में मिला जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर अनिल कुमार ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। माइनर में अनस का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के शव के पास एक फाइवर की प्लेट मिली है। खण्ड़ शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से बात की है शिक्षकों ने उन्हें बताया है कि बुधवार का बच्चा स्कूल नही आया है। 

अनस इकलौता था जिसकी मौत से अलीमुद्दीन के घर का चिराग बुझ गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरन ने बताया कि छात्र को मृत अवस्था में अस्पताल गया था। इकलौते बेटे की मौत से ढेकवा गांव सहित परिवार में कोहराम मच गया। पिता अलीमुद्दीन पेसे से मजदूर हैं बेटे अनस की मृत्यु से मां अजमतुन निशा और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो आया है पुलिस को मौके पर भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचेंगे डॉ. मनोज पाण्डेय, स्वागत कार्यक्रम किए निरस्त

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद रायबरेली पहुंच रहे डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने ...