अनाथ बेसहरा सोनम रावत पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

अनाथ सोनम खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर 

तन पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ भी नहीं बचा

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती में मस्जिद चौराहे के पास स्थित बेसहारा अनाथ सोनम उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्री स्वर्गीय परीदीन का घर पलक झपकते ही गिरकर मलवे में तब्दील हो गया जिससे अनाथ सोनम खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गई है। बचपन में सिर से मां साया उठ गया। जिसके कुछ ही साल बाद पिता की मौत से सोनम अनाथ हो गई। एक छोटे से जर्जर एवं बारिश में टपकते कमरे में वह किसी तरह गुजर बसर कर रही थी। बुधवार को आई तेज आंधी-तूफान एवं बेरहम बे मौसम बारिश के चलते सोनम का आशियाना भरभरा कर मलबे में तब्दील हो गया। जिससे पूरी गृहस्थी मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। आलम यह है कि तन पर पहने कपड़ों के अलावा सोनम के पास ना तो पहनने के लिए कपड़े हैं, ना रहने के लिए घर और ना ही खाना बनाने के लिए बर्तन और अनाज। गनीमत रही कि जिस समय आशियाना भरभरा कर मालवे में तब्दील हुआ सोनम पड़ोस में दूसरे के घर बैठी थी वरना बड़ा भयावह मंजर हो जाता। मकान गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी घटना के आशंका जताते हुए तत्काल मलवे को हटाकर सोनम को ढूंढना शुरू कर दिया किन्तु जब उन्हें पता चला कि वह पड़ोस में दूसरे के दरवाजे बैठी है तो लोगों ने राहत के साथ ली। गुरुवार को खबर लिखे जाने तक ना ही कोई जनप्रतिनिधि बच्ची की मदद के लिए आगे आया और ना ही कोई जिम्मेदार आलाधिकारी, आंखों में करुणा के आंसू ले फफकती सोनम भगवान से यही कह रहे हैं कि भगवान आखिर उसे किस जन्म की सजा दे रहे हैं, जो उसका सब कुछ छीन लिया। प्रधान प्रतिनिधि जानकी शरण जायसवाल ने बताया कि हल्का लेखपाल को सूचना दे दी गई है। वहीं हल्का लेखपाल अभिषेक पटेल का कहना है कि मामला संज्ञान में है मौके पर आकर कोई नुकसान का आकलन कर निमानुसार तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

आंधी बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, हुआ भारी नुकसान

रायबरेली। रायबरेली में क्षेत्र में बुधवार को अपराहन करीब 2 बजकर 20 मिनट पर आई धूलभरी तेज आंधी के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश एवं ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई। क्षेत्र में जहां सैकड़ो पेड़ धराशाई हो गए वहीं सैकड़ो की संख्या में छप्पर टिनसेड़ उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए। गेहूं की हार्वेस्टिंग के बाद खेतों में लगा भूसा आंधी में उड़ने के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि से भीग कर बर्बाद हो गया।


क्षेत्र के बांदा- बहराइच राजमार्ग पर न्यू पब्लिक के पास पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। बैंती में मस्जिद के पास स्थित बेसहारा अनाथ सोनम उम्र 18 वर्ष पुत्री स्वर्गीय परीदीन का घर धराशाई हो गया जिससे सोनम खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गई है। बैंती बाजार निवासी मोहित गुप्ता के कारखाने का टीनसेड उड़कर तालाब में जा गिरा जिससे उनके लाखों का नुकसान हो गया।


बैंती मस्जिद के पास स्थित विशालकाय बरगद का पेड़ धराशाई होने से महिला श्रद्धालुओं की आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। ज्ञात हो कि सैकड़ो वर्षों से इस वट वृक्ष कि पूरे गांव की महिलाएं पूजा अर्चना करती थी।  प्रगतिशील कृषक रामकिशोर मौर्य, संगीत मिश्रा, श्रवण कुमार रावत, मनोज कुमार रावत, मोहित विक्रम, राकेश कुमार त्रिवेदी, नीरज अवस्थी आदि लोगों का कहना है कि आंधी बारिश और ओलावृष्टि से लोगों का भारी नुकसान हुआ है।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मसापुर मजरे दहिगवां निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक युवक मंगलवार को लखनऊ गया हुआ था, जहां उसने किसी के घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना का वीडियो भी शिवगढ़ पुलिस के पास मौजूद बताया जा रहा है। जहर खाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक को बेहोशी की हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज कराया गया। परिजनों का कहना है कि करीब दो से तीन घण्टे तक इलाज चलने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अनिल पाठक निवासी मसापुर मजरे दहिगांवा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन लखनऊ पहुंचे और शव को लेकर वापस मसापुर स्थित घर आ गए। जिसके बाद शिवगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि युवक की मौत लखनऊ में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है।

सोलह सिंगार कर जयमाल के स्टेज पर पहुंची दुल्हन, लेकिन वरमाला के बीच आया दहेज

दूल्हे ने विवाद कर दुल्हन के भाई पर तलवार से किया वार, वापस लौटी बारात


रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवी खेड़ा मजरे राघवपुर गांव में बीते मंगलवार की देर रात एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने एक पिता की वर्षों की मेहनत एवं विवाह के पूर्व एक लड़की के द्वारा पत्नी के काल्पनिक रूप में अपने जीवनसाथी के साथ बिताए जाने वाले हसीन सपनो की परिकल्पना पर पानी फेर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की उक्त गांव में बीते मंगलवार की रात मोहनलाल के घर उनकी बेटी प्रीती गौतम की बारात खचोहन का पुरवा पोस्ट नेरथुआ जिला रायबरेली के रहने वाले रामसागर के घर से आई थी। जिनके पुत्र सूरज गौतम का विवाह मोहनलाल की पुत्री प्रीती गौतम के साथ होना सुनिश्चित हुआ था। सुबह से ही परिवारीजन बारात की तैयारी को लेकर खुश नजर आ रहे थे, देर शाम बारात भी पहुंची। जनवासे में नाश्ते का बेहतर इंतजाम कराया गया, इसके पश्चात अगवानी की तैयारी शुरू हुई, धूमधाम के साथ बैंड बाजा और डीजे की धुन पर बाराती अगवानी में थिरकते हुए कन्या पक्ष के दरवाजे तक पहुंचे, उसके पश्चात जयमाल के स्टेज पर दूल्हे सूरज को बैठाया गया और जयमाल की तैयारी शुरू हुई। जैसे ही दुल्हन प्रीती जयमाल के स्टेज पर पहुंची, तो दूल्हे ने लड़की के पिता से शादी में दहेज के रूप में दो पहिया मोटरसाइकिल व अंगूठी देने की मांग रख दी, जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने असहज महसूस करते हुए दूल्हे से कुछ समय में अपनी मांग पूरी करने की बात कही गई, लेकिन दूल्हा नहीं माना, बात बढ़ती देख दूल्हे ने दुल्हन के भाई धीरज के सिर पर तलवार से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया और जयमाला पडने से पहले ही दूल्हा बारात लेकर अपने घर वापस लौट गया। दुल्हन के पीड़ित पिता मोहनलाल के द्वारा जानकारी दी गई कि उन्होंने नाश्ते की व्यवस्था पर्याप्त कराई थी, दहेज की मांग पर उसके लिए दूल्हे से उन्होंने थोड़ा समय मांगा था, लेकिन लड़के वालों ने उनकी एक न सुनी और विवाद कर बारात वापस लेकर चले गए। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस भी कोई निष्कर्ष निकालने में नाकाम दिखी। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, आगे की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। लेकिन कहीं न कहीं इस घटना ने एक बार फिर विवाह जैसे पवित्र बंधन को दहेज लोभियों की महत्वाकांक्षा के कारण शर्मसार कर दिया है। जिसने एक पिता की अथक मेहनत व एक भाई के समर्पण की जीवंत कहानी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। फिलहाल उक्त घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और क्षेत्रीय लोग दहेज लोभियों की निंदा करते हुए नजर आ रहे हैं।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुराहाल

शिवगढ़,रायबरेली। सड़क दुर्घटना में घायल युवक जिन्दगी की जंग हार गया, सोमवार को जिसका शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। सोमवार को शायंकाल शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावां पुलिस चौकी अन्तर्गत ककरिया मजरे रायपुर में उस समय परिजनों के करुण क्रन्दन से समूचा गांव कराह उठा जब जवान बेटे का शव देख परिजन फफक-फफक कर रोने लगे। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 11 बजे केनन्हुआ चौराहा रौली हैदरगढ़ के पास 2 बाइकों की आपस में जोरदार भिड़न्त हो गई थी जिसमें बेलवा मजरे बहुता कोतवाली हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी निवासी 28 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी वही दूसरा बाइक चालक सुशील कुमार उम्र 18 पुत्र अशोक कुमार गौतम गम्भीर निवासी ककरिया मजरे रायपुर थाना शिवगढ़ रूप से घायल हो गया था, जिसका शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हलोर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। सोमवार को जिसका शव गांव पहुंचते ही परिजनों के करुण क्रन्दन से समूचा गांव कराह उठा, युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है, युवक पांच भाइयों में तीसरे नम्बर पर था। युवक की मौत पर क्षेत्रीय सपा विधायक श्यामसुन्दर भारती ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहाकि दुख की घड़ी में ईश्वर परिवार को दुख सहन करने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

शिवगढ़ में सड़क किनारे अचेत मिली महिला, हालत नाजुक

शिवगढ़ (रायबरेली) : शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाइवे पर रानीखेड़ा गांव के पास रविवार एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने महिला को अस्त-व्यस्त हालत में देखकर तुरन्त पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। करीब दो घण्टे बाद रानीखेड़ा निवासी पीताम्बर रावत ने अस्पताल पहुंचकर महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। पीताम्बर ने बताया कि उसकी पत्नी शराब पीने की आदी है। रविवार को वह गांव में इरफान का ट्रैक्टर लेकर काम पर चला गया था, इसी दौरान उसकी पत्नी नशे की हालत में घर से निकलकर सड़क पर पहुंच गई, जहां वह बेहोश मिली। पीताम्बर ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसकी मुलाकात बछरावां थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी थुलेण्डी के रसूलपुर गांव निवासी राजाराम की बेटी रन्नौ से हुई थी। तब से वह उसके साथ पत्नी की तरह रह रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरन ने बताया कि महिला की हालत गम्भीर है। उसे होश में लाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि महिला की पहचान हो चुकी है और उसका पति अस्पताल में मौजूद है।

गुणवत्ता विहीन भोजन एवं भोजन में कीड़े मिलने से भड़के प्रशिक्षु किया प्रदर्शन

रायबरेली। भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन ही गुणवत्ता विहीन भोजन एवं भोजन में मिलने से प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों, अनुदेशकों, पंचायत सहायकों एवं शिक्षामित्रों का गुस्सा फूट पड़ा, आक्रोशित प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। गौरतलब हो कि क्षेत्र के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ व आरडीआरके पब्लिक स्कूल शिवगढ़ में 200 से अधिक  लोगों को सुपरवाइजर तथा प्रगणक के रुप में तीन दिवसय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षुओं ने बताया प्रशिक्षण के पहले दिन सुबह नाश्ते में उन्हे पांच रुपए वाला एक-एक बिस्कुट और चाय दी गई। 


दोपहर में भोजन की थाली में पनीर, दाल, सूखी सब्जी, चावल सलाद और अचार दिया गया। थाली का ढक्कन हटाते ही दाल,सब्जी, पनीर और चावल से तीक्ष्ण दुर्गंध आने लगी, भोजन में कीड़े रेंग रहे थे जिसको लेकर किसी ने भोजन नहीं किया सभी ने भोजन फेंक दिया। प्रशिक्षण ले रहे विशाल तिवारी, नितिन, प्रीतू सिंह अनुसुइया वर्मा, जयन्ती देवी, एजाज अहमद, देवेंद्र प्रताप सिंह, आलोक कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, विश्वनाथ प्रताप दुबे, दिनेश सिंह आदि प्रशिक्षुओं ने बताया कि सड़ा हुआ, बासी भोजन दिया गया है जिसमें कीड़े रेंग रहे हैं।


 सड़े भोजन दुर्गन्ध की आती तेज दुर्गन्ध के चलते काफी प्रशिक्षुओं ने तो भोजन लेने से इंकार कर दिया जिसके चलते काफी थालियां बगैर पैक खोले ही फेंक दी गई, शिक्षकों ने जिसकी जांच की मांग की है। यदि व्यवस्था में सुधार ना हुआ तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। महराजगंज उप जिलाधिकारी गौतम प्रकाश का कहना है की जानकारी नहीं है तहसीलदार से बात कर रहे हैं यदि खराब भोजन दिया गया है तो जांच कराई जाएगी।

सर्वोदय इण्टर कॉलेज किलौली में सभी छात्र फेल घोषित, मचा हड़कम्प

एक छोटी सी गलती ने 76 छात्रों का भविष्य दांव पर लगाया


रायबरेली। रायबरेली के किलौली स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाईस्कूल के सभी 76 छात्र-छात्राओं को फेल घोषित कर दिया गया, जिससे विद्यालय और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि यह छात्रों की नहीं, बल्कि विद्यालय प्रशासन की बड़ी लापरवाही का नतीजा था।
दरअसल, फिजिकल एजुकेशन के प्रैक्टिकल ग्रेड में ‘A+’ भरने की जगह गलती से ‘AA+’ दर्ज कर दिया गया। यूपी बोर्ड के सिस्टम ने इसे ‘Absent’ मान लिया, जिसके कारण सभी विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल में अनुपस्थित दिखाकर असफल घोषित कर दिया गया।
विद्यालय में कुल 76 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 36 छात्र और 40 छात्राएं शामिल थीं। सभी ने परीक्षा और प्रैक्टिकल पूरा किया था, लेकिन रिजल्ट में सभी फेल दिखने पर छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी फैल गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संजीव सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद एक सप्ताह के भीतर परिणाम में सुधार कराया जाएगा।

कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक गम्भीर रूप से घायल

शिवगढ़ (रायबरेली) : शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित हनुमंतपुरम चौराहा स्थित अहलादगढ़ पेट्रोल पम्प के पास रविवार को तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार 2 युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भौसी निवासी शिवा पुत्र राम मनोहर और राजू पुत्र कधई लाल रविवार को अपने एक रिश्तेदार को पोखरा छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अहलादगढ़ पेट्रोल पम्प के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें घर भेज दिया। शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डा. डॉ.प्रेमशरन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया गया, हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

खाना बनाते समय गैस सिलेण्डर लीकेज होने से लगी आग, 09 घायल

आग लगने से मची अफरा-तफरी, घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

रायबरेली। रायबरेली में डीह थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में रविवार देर शाम गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई जिसकी चपेट में आकर आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, घायलों को आनन- फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह पहुंचाया गया जहां सभी की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक शिव शंकर मिश्रा के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेण्डर में रिसाव होने से आग लग गई। इस हादसे में उनके परिवार के 09 लोग घायल हो गए। घायलों में मंजू मिश्रा पत्नी शिवशंकर मिश्रा उम्र 42 वर्ष, कुलदीप मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा उम्र 22 वर्ष,अनिल मिश्र पुत्र संत कुमार उम्र 50 वर्ष, संत कुमार मिश्र पुत्र देवनारायण उम्र 68 वर्ष, आशीर्वाद पुत्र अनिल उम्र 18 वर्ष, ऋचा पुत्री अनिल उम्र 21 वर्ष, दीपिका पुत्री अनिल उम्र 25 वर्ष, संगीता पत्नी सुनील उम्र 40 वर्ष निवासी बारगदाही व  उमेश, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम चतुरपुर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल डीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां चिकित्सक ने सभी की हालत गम्भीर हालत देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

श्री बरखण्डी विद्यापीठ में मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में शनिवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के आए परिणाम में हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट में सम्मान सहित उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 40 तथा इण्टरमीडिएट में 32 छात्र-छात्राओं ने सम्मानजनक अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने कॉलेज के टॉप 5 छात्र-छात्राओं की जानकारी देते हुए बताएं कि हाईस्कूल में पायल तिवारी ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, मुकेश कुमार ने 88.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, रागिनी ने 85 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान, सूरज ने 83.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान तथा काजल ने 81. 66 प्रतिशत अंक प्राप्तकर कॉलेज में पांचवा स्थान अर्जित किया है। वहीं इण्टरमीडिएट में मोहन ने 84.44 अंक प्राप्त कर पहला स्थान, अंश प्रताप सिंह ने 83.20 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान, उदिता सिंह और दीपांशी ने 80.60 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान, शिवम ने 80.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान अर्जित किया है। उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा के सफल सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दी। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण, भूपेंद्र कुमार, ओम प्रकाश सिंह, अभयरा सरोज, अभिषेक मिश्रा, सुशील शुक्ला, डॉ बृजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, विकास वर्मा, योगेश झा, मनोज कुमार गौतम, आनन्द कुमार ,कुलदीप कुमार, आरती पटेल, सुचिता सोनकर, सोनी, विजय प्रताप सिंह व,प्रमोद सिंह ,अरुण कुमार सिंह, रामराज मौर्य, रामकिशोर, जगत बहादुर सिंह ,अजय कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

सर्वोदय आदर्श इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

अमेठी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के आए परीक्षा परिणाम में सर्वोदय आदर्श इण्टर कॉलेज, कुकहा रामपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय, क्षेत्र एवं अभिभावकों का नाम रोशन कर दिया है। छात्र-छात्राओं की शानदार सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के संस्थापक जगदम्बा प्रसाद तिवारी, प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दी। 


इण्टरमीडिएट में मंदाकिनी विश्वकर्मा ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। बबीता सिंह ने 75.8 प्रतिशत अंक अर्जितकर दूसरा स्थान, विवेक ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित किया। वहीं हाईस्कूल में प्रज्ञा विश्वकर्मा और साजन सिंह ने 88.83 अंक प्राप्त कर कालेज में संयुक्त रूप से पहला स्थान अर्जित किया। शिवांश सिंह ने 88.16 प्रतिशत अंक हांसिल कर दूसरा स्थान,शिवा ने 87.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित किया। रेखा ने 86.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान तथा आन्या वाजपेई ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में पांचवा स्थान अर्जित किया।
प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार तिवारी ने कहाकि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। बालिका अनुभाग के विभागाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और निरन्तर प्रयास का परिणाम है कि यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करके क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को ढेरों शुभकामनाएं दीं।

आरपीटी पब्लिक स्कूल ओसाह के मेधावियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में किया बेहतरीन प्रदर्शन

शिवगढ़,रायबरेली। आरपीटी पब्लिक स्कूल ओसाह के छात्र-छात्राओं ने हर साल की तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके समूचे शिवगढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। जिसके उपलक्ष्य में विद्यालय में मेधावी छात्र एवं अभिभावक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गौरतलब हो कि हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में अंशुमान प्रताप ने 90.5 प्रतिशत अंकों के साथ गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान अर्जित किया।जान्हवी मौर्या ने 89.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान अर्जित किया। 

खुशबू मिश्रा ने 89.33 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया। निशी पटेल ने 85.66 प्रतिशत अंक हांसिल कर चौथा स्थान तथा अतुल गुप्ता ने 84.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवां स्थान अर्जित किया। विद्यालय के प्रबंधक संजय मोहन त्रिवेदी ने कहाकि हर साल की तरह विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा।


 विद्यालय के होनहार मेधावी छात्र-छात्राओं ने बगैर सेल्फ सेन्टर के शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले छात्र को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज त्रिपाठी , शिक्षक आयुष शर्मा, रामआसरे, अवनीश पटेल, अंजली सिंह, प्रदीप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ का आया शत-प्रतिशत रिजल्ट

 
शिवगढ़,रायबरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के आए परिणाम में क्षेत्र के सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा, छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित कर दिया। हाईस्कूल में श्यामू ने 86.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कॉलेज में पहला, राज नन्दनी ने 85.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर कॉलेज में दूसरा, अनुराधा ने 84.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में तीसरा स्थान अर्जित किया। वहीं इण्टरमीडिएट में सृजल ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान अर्जित किया, नीतू ने 75.8 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा स्थान और राशि ने 75.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में तीसरा स्थान अर्जित किया। प्रधानाचार्य शिवपाल यादव ने बताया कि सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज का हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

न्यू पब्लिक इण्टर कॉलेज भवानीगढ़ के बच्चों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन


शिवगढ़,रायबरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के आए परिणाम में हर साल की तरह इस बार भी शिवगढ़ क्षेत्र के न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कॉलेज भवानीगढ़ का हाईस्कूल तथाइण्टरमीडिएट का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में सफल सभी मेधावी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का कॉलेज में भव्य सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विवेक बाजपेई ने बताया कि हाईस्कूल में अंशिका शुक्ला, अंश वर्मा, प्रज्ञा वर्मा ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित कर दिया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में हर्षवर्धन मिश्रा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान अर्जित किया है। अंश वर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और अंशिका शुक्ला ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित किया है। प्रज्ञा वर्मा ने 88.67 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा और कार्तिकेय ने 88.34 प्रतिशत अंक अर्जित कर पांचवा तथा मोहम्मद कैफ ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर छठा स्थान अर्जित किया। इण्टरमीडिएट में विद्यालय के अंश पटेल ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान अर्जित किया है। दानिश ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और अनिकेत शुक्ला ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान अर्जित किया है। तथा वैभव शुक्ला ने 84.6 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा, दिव्यानी दीक्षित ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्तकर पांचवा, अभय सिंह ने 84 प्रतिशत अंक हांसिल कर छठा स्थान अर्जित किया। श्री वाजपेई ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट का शत-प्रतिशत रिजल्ट आने के साथ ही साथ बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसका मुख्य कारण है कि विद्यालय में कमजोर बच्चों के लिए अलग से एक्स्ट्रा क्लासें चलाई जाती हैं और नई-नई शिक्षण तकनीकियों से शिक्षण पद्धति को रुचिकर और प्रभावी बनाया जाता है। ताकि कमजोर को अन्य बच्चों के समकक्ष मुख्य धारा में लाया जा सके और परीक्षा में वे शानदार प्रदर्शन करके अच्छे नम्बर ला सके। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विद्यालय में कैरियर गाइडेंस मोटिवेशनल क्लासेस भी चलाई जाती हैं ताकि बच्चे इण्टर पास आउट होने के बाद अपने क्षेत्र का निर्धारण कर सके और अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अपना भविष्य संवार सके।

फालोअप : आरोपी ने पहले डण्डे मारकर महिला को किया घायल, फिर गला दबाकर कर दी हत्या

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोडर मजरे दहिगवां में हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले में शिवगढ़ पुलिस ने मृतका की बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया है कि उसने पहले डण्डे से मारकर महिला को घायल कर दिया उसके बाद गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के पीछे छिपे कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। गौरतलब हो कि शुक्रवार को अपराह्न करीब 3 बजे शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोडर मजरे दहिगवां में उस समय सनसनी फैल गई थी जब 65 वर्षीय वृद्ध महिला रामप्यारी पत्नी स्वर्गीय शिव गुलाम सिंह का शव उसके ही घर के अन्दर टाट के बोरे में भरा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था वहीं पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही मामले की हर एंगल से जांचकर शुरु कर दी।

मृतका रामप्यारी की फाइल 

 घटना की जानकारी होते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी तथा महराजगंज सीओ प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए थे। मृतका बेटी मिथिलेश सिंह निवासिनी गालिदपुर उन्नाव का आरोप है कि शुक्रवार को उसकी मां रामप्यारी उम्र 65 वर्ष तथा सगी मौसी शिवप्यारी उम्र 70 वर्ष दोनों घर में अकेली थी जो गैलरी में लेटी थी। शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे गांव का ही रहने वाला कपिल सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष शराब के नशे में घर आया और घर के अन्दर पड़े तखत पर जाकर लेट गया। जब उसका दोनों बहनों ने विरोध किया और उससे अपने घर जाने के लिए कहा तो उसने जाने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद बड़ी बहन शिवप्यारी युवक को भगाने के लिए मोहल्ले में लोगों को बुलाने चली गई। 


इस बीच आरोपी कपिल सिंह उसकी मां को घर में अकेला पाकर अन्दर से दरवाजे बन्द कर लिए और उसकी मां की हत्या कर शव को बोरे में भरकर रख दिया और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब वापस उसकी मौसी लौटी तो देखा दरवाजे अन्दर से बंद थे। जिसके बाद उसकी मौसी शिवप्यारी पड़ोसी की छत से होकर अपने घर के अन्दर आंगन में दाखिल हुई और अन्दर से बन्द दरवाजे खोलें। जहां देखा जगह-जगह खून के धब्बे पड़े थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। किन्तु वह समझ नहीं पाई उनके जाने के बाद आखिर उनके घर में क्या हुआ और उसकी छोटी बहन रामप्यारी कहां गई। कुछ देर बाद मोहल्ले के ही 2 बच्चे घर पहुंचे और अन्दर देखा तो उन्हें कुछ ठीक नहीं लगा जिसके बाद उनकी नजर बोरे पर पड़ी तो देखा बोर के बाहर मृतका का एक हाथ निकला था, जब बोरे के पास जाकर देखा तो उसके अन्दर रामप्यारी का शव भरा था, सिर में पीछे गहरे घाव थे। जिसकी जानकारी बच्चों ने उसकी मौसी शिवप्यारी और मोहल्ले वालों को दी जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया मृतका की बेटी मिथिलेश सिंह की तहरीर पर आरोपी कपिल सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने पहले डण्डे से मार कर महिला को घायल किया उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

दोनों बहनों की एक ही घर में हुई थी शादी 

फैजाबाद कुदुरखा की रहने वाली मृतका रामप्यारी और उसकी बड़ी बहन शिवप्यारी की शादी कोड़र में एक ही घर में 2 सगे भाइयों से हुई थी। मृतका रामप्यारी के पति शिव गुलाम सिंह का करीब 16 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वहीं उसकी बड़ी बहन शिवप्यारी के पति शुभकरण सिंह का 4 साल पहले निधन हो गया था। रामप्यारी के एक बेटी मिथिलेश सिंह, और एक बेटा सोनू सिंह है। बेटी की शादी हो गई है और बेटा अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं शिवप्यारी के चार बेटे हैं पवन कुमार, रूप कुमार, अवध कुमार तीनों बेटे गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं, छोटा बेटा शिवम सिंह लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है जो पिछले कई दिनों से गांव में ही था, दोनों बहनों का परिवार संयुक्त परिवार है इसलिए घर में सिर्फ दोनों बहने रहती थी। घटना के समय शिवम सिंह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए शिवगढ़ गया था उसे क्या पता था उसके जाने के बाद उसकी मौसी की इस तरह हत्या हो जाएगी।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोडर में वृद्धा की निर्मम हत्या

आरोपी ने शव को बोरे में भरकर घर में छुपाया


रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावां पुलिस चौकी अन्तर्गत कोड़र मजरे दहिगवां में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शुक्रवार को अपराह्न करीब 3 बजे गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब घर के अन्दर गैलरी में लेटी वृद्ध महिला की युवक द्वारा बेहरमी से कुचल कर हत्या कर दी गई और उसके शव को बोरे में भरकर घर के अन्दर रखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मृतक की बेटी मिथलेश सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे उसकी मां मृतका रामप्यारी और मृतका की बड़ी बहन शिवप्यारी घर की गैलरी में लेटी थी। तभी गांव का ही कपिल सिंह उम्र लगभग 40 शराब के नसें में आया और घर के अन्दर पड़े तखत लेट गया। दोनों बहनों ने युवक का विरोध करते उसे घर से जाने को कहा किन्तु वह नहीं गया। जिसके बाद बड़ी बहन शिवप्यारी युवक को घर के अन्दर से भगाने के लिए मोहल्ले में दूसरों लोगों को बुलाने चली गई। जब काफी देर बाद वह वापस लौटकर आई तो देखा दरवाजे अन्दर से बन्द थे। जिसके बाद शिव प्यारी पड़ोसी की छत से होकर अपने घर में जाकर अन्दर से दरवाजा खोला और घर के अन्दर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। किन्तु वृद्धावस्था के चलते वह कुछ समझ नहीं पाई। कुछ देर बाद गांव आए मोहल्ले के 2 बच्चों ने घर के अन्दर जाकर देखा तो उन्हें कुछ ठीक नहीं लगा जिसके बाद बच्चों ने की नजर बारे पर पड़ी तो देखा बोरे से बाहर महिला का हाथ दिखाई दिया। बोरे के पास जाकर देखा तो महिला की लाश बोरे में भरी थी। जिसकी जानकारी बच्चों ने मृतका की बड़ी बहन शिव प्यारी और मोहल्ले में दी जिस गांव में हड़कम्प मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं सीओ प्रदीप कुमार, एडिशनल एसपी आलोक और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। मृतका बेटा सोनू  अहमदा बाद में प्राइवेट नौकरी करता है घर में सिर्फ मृतका रामप्यारी और उसकी बड़ी बहन शिव प्यारी रहती थी।

दामाद को समझाने बुझाने आए ससुर-ससुर और साले की पिटाई, हालत गम्भीर ! रेफर

रायबरेली। दामाद द्वारा बेटी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में दामाद को समझाने-बुझाने आए बूढ़े सास ससुर और साले की दामाद ने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर दी गई। जिससे तीनो घायल हो गए लहूलुहान हालत में सभी घायलों को आनन- फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात ससुर और साले को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लखनऊ जनपद के निगोहां थाना क्षेत्र अन्तर्गत शेषपुर लवलि गांव के रहने वाले घायल सौरभ कुमार ने बताया कि उसकी बहन रुबी कुमारी की शादी पांच साल पहले शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जसवन्त खेड़ा मजरे सूरजपुर के रहने वाले मनोज कुमार के साथ हुई थी।


आरोप है कि उसके बहनोई मनोज कुमार ने उनकी बहन को बुरी तरह से मारा पीटा था। जिसको लेकर उसकी मां शान्ती दामाद को समझने और बेटी को लेने बहन की ससुराल गई थी। जहां बहनोई ने उसकी मां को कमरे में बन्द करके मारा पीटा। जिसको लेकर शुक्रवार को वह अपने पिता नौमीलाल के साथ बहन की ससुराल पहुंचा जहां मनोज कुमार को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु वह नहीं माना तो वह अपने पिता के साथ शिवगढ़ थाने में मनोज कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर देने गया था। उसने बताया कि जैसे ही वह थाने से बाहर आया  वैसे ही रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दामाद मनोज ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी डण्डों से उसकी और उसके पिता की पिटाई कर दी।


 सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सक ने नौमीलाल (52) और सौरभ (24) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

बांदा-बहराइच हाईवे पर खून से लथपथ मिला शव, संदीप गौतम के रुप में हुई शिनाख्त

शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत बांदा–बहराइच राजमार्ग पर स्थित नरबिला पुल के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने एवं खेतों के लिए निकले स्थानीय लोगों की नजर जब सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी तो लोगों में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते कुछ ही देर में घटना स्थल पर ग्रामीणों का मजमा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 व शिवगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया‌। 


मौके पर शव की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में घटना पर पहुंचे मृतक के परिजनों द्वारा फोटोग्राफ आदि के आधार पर मृतक की पहचान संदीप कुमार गौतम उम्र 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामविशाल गौतम निवासी जगदीशपुर, थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली के रूप में की गई। मृतक पिछले कई सालों से दिल्ली में फर्नीचर की दुकान पर नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक करीब 10 दिन पूर्व वह दिल्ली से वापस घर आया था। जो 4-5 दिन से मानसिक उलझन में था।


 जिसका प्राइवेट इलाज कराने के साथ ही साथ परिजन जिसका इधर-उधर दुआ ताबीज एवं झाड़फूक करा रहे थे। बताते हैं कि सोमवार की शाम करीब 6 बजे वह अपने छोटे भाई समर उर्फ सत्यजीत उम्र 7 वर्ष को अपनी साइकिल पर बिठाकर घर से निकाला था। जिसे गांव में ही एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल दिला दी और उसे वहीं से वापस घर भेज दिया और साइकिल से कहीं चला गया। मंगलवार की सुबह जिसका शव बंदा-बहराइच हाईवे पर स्थित नरबिला पुल के पास पाया गया। युवक की मौत से मां अनीता आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बांदा-बहराइच हाईवे पर खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

शिवगढ़ (रायबरेली)। यूपी के रायबरेली में शिवगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत बांदा–बहराइच राजमार्ग पर स्थित नरबिला पुल के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने एवं आवागमन के लिए निकले स्थानीय लोगों की नजर जब सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी तो लोगों में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते कुछ ही देर में घटना स्थल पर ग्रामीणों का मजमा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 व शिवगढ़ पुलिस को सूचना दी।


 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया किन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। 


हालांकि अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर भी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों के अलावा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा करने के साथ ही तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

प्रबुद्ध सभा कार्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई श्री परशुराम जयन्ती

अंगद राही : 9451250668
..............................................

रायबरेली। ब्राह्मण कुल गौरव भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम ने पृथ्वी पर जन्मे हर प्राणी को राह दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि  सेवा, दया, मिनम्रता, हर सुख दुख में सबके साथ खड़े रहना यही ब्राह्मण समाज का इतिहास रहा है। किन्तु कुछ मुट्ठी भर लोग ब्राह्मण समाज पर उंगली उठाने की हिमाकत करते हैं उन्हे चुनौती देना चाहते हैं, सीख देना चाहते हैं ये समाज एक हाथ में शास्त्र लेकर चलता है तो दूसरे हाथ से शस्त्र उठाने मे भी कभी पीछे नहीं रहा। यह उद्गार पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय क्षेत्र के ओसाह में आयोजित परशुराम जयन्ती पर व्यक्त कर रहे थे। 


गौरतलब हो कि हर साल की तरह क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओसाह स्थित प्रबुद्ध सभा कार्यालय परिसर में प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज के नेतृत्व में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम की जयन्ती एवं प्रबुद्ध सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मशहूर कीर्तनकारा क्रांति दीपमाला और कीर्तनकार शशि राजकमल के बीच जवाबी कीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें दोनों कीर्तन कलाकारों ने भगवान परशुराम की जीवन पर आधारित एक से एक कीर्तन गाकर सभी को भक्ति रस में डुबो दिया। 



जिसका शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक तथा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज पाण्डेय द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार ब्राह्मण कुल गौरव भगवान परशुराम की पूजा अर्चना से किया गया। कार्यक्रम में श्री पाण्डेय का प्रबुद्धजनों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया वहीं कार्यक्रम के आयोजक राकेश राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज, ओसाह ग्राम प्रधान मनोज त्रिवेदी आदि लोगों ने श्री पाण्डेय को प्रतीक चिन्ह के रुप में भगवान परशुराम की प्रतिमा, गदा, फरसा तथा चांदी का मुकुट भेंटकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में समूची बछरावां विधानसभा से पहुंचे प्रबुद्धजनों एवं पत्रकारों को श्री पाण्डेय ने अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम के आयोजक राकेश त्रिवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी ने ब्राह्मण समाज पर उंगली उठाने का काम किया तो उसको मुंहतोड़ जवाब देने का काम जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित भण्डारे में श्रद्धालुओं ने बड़ी शिद्दत के साथ प्रसाद ग्रहणकर मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर भगवान कुमार अवस्थी, विद्यासागर अवस्थी, संजय मोहन त्रिवेदी, कृष्णकान्त उर्फ दउवा शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, अनूप बाजपेई, डॉ. प्रेमशरन, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी जयराम यादव, रश्मि रावत, उमाकांत अवस्थी, हरिवंश द्विवेदी, पंकज मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन कवि प्रवीण त्रिपाठी द्वारा किया गया।

अक्षय तृतीया पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शिवगढ़

शिवगढ़,रायबरेली। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम महोत्सव के तहत शिवगढ़ नगर पंचायत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कुम्हरावां स्थित माताजी के मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ हुई यह शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के बीच श्रीराम जानकी मंदिर तक पहुंची।
पूरे मार्ग में भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यात्रा माता जी के मंदिर से शुरू होकर श्री बरखण्डीनाथ, शिवगंज, माधव खेड़ा होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची और पुनः वापस लौटकर माता जी के मंदिर में समाप्त हुई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे कस्बे में धार्मिक माहौल बना रहा।

परशुराम भवन शिवगढ़ में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्रीपरशुराम जन्मोत्सव

भण्ड़ारे में उमड़ा आस्था का शैलाब


शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत स्थित परशुराम भवन में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी अंजनी दीक्षित, समाजसेविका उर्मिला दीक्षित, समाजसेवी राज भैया उर्फ़ राज दीक्षित हरियाणा वाले, सविता दीक्षित द्वारा किया गया। जिसके उपलक्ष्य में रविवार को प्रातः 8:30 बजे मंत्रोच्चारण के साथ सगीतमयी सुन्दरकाण्ड पाठ प्रारम्भ हुआ जो पूर्वाहन 11:30 बजे तक चला।


 जिसके समापन पर विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन एवं पूजा आरती की गई। जिसके उपरान्त दोपहर साढ़े 12:30 बजे से महा कन्याभोज के साथ विशाल भण्डारा प्रारम्भ हुआ, जो देर शाम तक चला। भण्डारे में पूण्य की लालसा से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बड़ी ही शिद्दत के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा के सामने माथा टेककर मनोकामनाएं मांगी। 


इस मौके पर नन्द किशोर तिवारी, रामकमल पाण्डेय,शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी, राकेश त्रिवेदी, रामकिशोर मौर्य, अखिलेश मिश्रा, उमाकांत अवस्थी, अमित मिश्रा, शिवेंद्र शुक्ला, अभिषेक सिंह, अंजनी अग्निहोत्री, वीरेंद्र सिंह, लवकुश मिश्रा, छोटू द्विवेदी, राजकिशोर बाजपेई, गुरु प्रसाद यज्ञसैनी,नीरज अवस्थी, दीपक, अनुज अवस्थी, हर्षित शुक्ला, सुमित द्विवेदी,राघव दीक्षित, सिद्धि दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।

कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में क्लासरूम में काली नागिन घुसने से मची अफरा-तफरी

कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ का मामला, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू


शिवगढ़, रायबरेली। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक काली नागिन अचानक क्लासरूम में घुस आई। नागिन को देखते ही छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गम्भीरता को समझते हुए शिक्षकों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया तथा सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद क्लासरूम के दरवाजे व खिड़कियां बंद कर दी गईं और दरवाजे के नीचे टाट की बोरियां लगाकर नागिन को बाहर निकलने से रोक दिया। जिसके बाद तत्काल डायल 112 व वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्ट गार्ड राजू और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विशेष उपकरण की मदद से नागिन को पकड़ लिया और सुरक्षित डिब्बे में बंद कर अपने साथ लेकर चले गए।प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि नागिन बेहद फुर्तीली थी और बार-बार उछल रही थी, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण रहा। नागिन के पकड़े जाने के बाद शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली।

बीआरसी शिवगढ़ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिले एवं ब्लाक की संयुक्त कार्यशाला

शिवगढ़,रायबरेली। शनिवार को शिवगढ़ बीआरसी परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला कार्यकारिणी रायबरेली एवं ब्लॉक कार्यकारिणी शिवगढ़ की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले से आए पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित व प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक सितम्बर 2025 से शिक्षकों पर लागू किए गए टीईटी कानून का महासंघ पुरजोर विरोध करेगा। 


उन्होंने कहा कि इस कानून को वापस लेन को लेकर संगठन सड़क से लेकर संसद तक आर-पार की लड़ाई लडेगा। साथ ही उन्होंने शिवगढ़ ब्लॉक की शिक्षिकाओं को समय से सीसीएल (चाइल्ड केयर लीव) स्वीकृत कराने और लंबित चयन वेतनमान का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।


जिला संगठन महामंत्री संजय कनौजिया एवं मधुकर सिंह ने संगठन के विस्तार पर बल देते हुए अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही शिक्षकों के हितों की रक्षा संभव है। इस अवसर पर डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी जयकरन, जिला मंत्री शशि सिंह, प्रतिभा सिंह, जिला उपाध्यक्ष जय विजय शंकर शर्मा, ब्लॉक संरक्षक अनिरुद्ध सिंह, सह संरक्षक धर्मेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.चंद्र प्रकाश वर्मा, महामंत्री अवधेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह, संतबक्स सिंह, संगठन मंत्री सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, संतोष कुमार माया जायसवाल, अनिल कुमार, नन्हेलाल, सर्वेश कुमार विमल शर्मा, एआरपी विनय मिश्रा, राम भारती, गोविंद, बेचालाल आदि लोग उपस्थित रहे।

नवारम्भ संस्कार एवं निपुण सम्मान समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित

शिवगढ़,रायबरेली। शुक्रवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तरौंजा में नवारम्भ संस्कार एवं निपुण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्लन से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

कार्यक्रम में निपुण एवं मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं नए नामांकन वाले बच्चों का रोली-अक्षत से तिलक कर एवं माल्यार्पण कर नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की तथा नए नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अशर्फीलाल यादव, पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कुम्भी के प्रधानाध्यापक विश्वनाथ प्रताप दुबे, राजकुमार सिंह, राजेंद्र बाजपेई, शशिकांत वाजपेई, नीरज पाण्डेय, श्याम बिहारी अवस्थी, सर्वेश कुमार, सुमन सिंह, प्रतिभा सिंह, संगीता गुप्ता, मोहम्मद इमरान सहित समस्त एआरपी व संकुल शिक्षक उपस्थित रहे।

कटेसर में फंसा दुपट्टा, पल भर में बुझ गई जिंदगी की लौ

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के महावीरगंज मजरे घुरौना में शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में गेहूं की मड़ाई के दौरान कटेसर में दुपट्टा फंसने से युवती आरती यादव उम्र 19 वर्ष की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि हनोमान यादव का परिवार खेत में गेहूं की मड़ाई कर रहा था।

मृतका आरती यादव की फाइल फोटो

 इसी दौरान उनकी बेटी आरती भी काम में हाथ बंटा रही थी। बताते हैं कि वह कटेसर के नीचे से गेहूं पछाड़ रही थी तभी अचानक उसका दुपट्टा कटेसर में फंस गया। जब तक वह कुछ समझ पाती, मशीन की चपेट में आकर गभीर रूप से घायल हो गई। परिजन जिसे अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही आरती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे से हर आंखें नम है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विद्युत करंट से महिला की मौत,परिजनों का रो-रोकर बुराहाल

शिवगढ़,रायबरेली। बुधवार की देर शाम विद्युत करंट से वृद्ध महिला की ह्दय विदारक मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना शि...