आंधी-बारिश से खेतों में गिरी फसलें, किसान चिंतित

रायबरेली। मंगलवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से बारिश के साथ आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई प्रकृति के कहर से खेतों में पककर तैयार गेहूं, सरसों की सैकड़ों बीघे फसल गिरने से किसान गहरी चिंता में डूब गए हैं। रात करीब 11:45 बजे बूंदा-बांदी शुरू हुई और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ ही बारिश होने लगी जिससे खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघे गेहूं,सरसो की फसल गिर गई। शिवगढ़ नगर पंचायत के पूरे पाण्डेय निवासी सभासद अभिषेक अवस्थी, कसना गांव के पूर्व प्रधान रामकिशोर मौर्य, चुन्नीलाल खेड़ा मजरे गूढ़ा निवासी मनोज कुमार रावत व श्रवण कुमार रावत आदि किसानों का कहना है कि गेहूं, सरसों, चना, मटर और अलसी आदि फसलें पूरी तरह से पककर तैयार हैं, पिछले दिनों हुई बारिश से पहले ही सैकड़ों बीघा फसल गिर चुकी थी, और अब इस आंधी-बारिश ने बची हुई फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि दोबारा तेज बारिश हुई तो खेतों में खड़ी एवं कटी पड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगी।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी कृषि दिलीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश और तेज आंधी के कारण जिन किसान भाइयों के खेत में फसल को नुकसान हुआ है वह किसान भाई यदि उनकी फसल का बीमा है या उनकी केसीसी बनी हुई है और फसल बीमा का पैसा उनकी केसीसी से कटता है तो वह फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर अपने केसीसी अकाउंट और आधार नम्बर तथा खेत का गाटा संख्या पास में रख करके टोल फ्री नंबर पर सम्पर्क करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिससे उनकी फसल के नुकसान की आर्थिक भरपाई बीमा कम्पनी द्वारा की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

रायबरेली‌। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गूढ़ा- ओसाह सम्पर्क मार्ग पर स्थित सेमरगंज गांव के पास ट्रैक्टर - मोटर साइकिल की टक्कर में मोट...