हादसा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हादसा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शिवगढ़ में 2 बाइकों की भिड़न्त में 3 घायल, 2 रेफर

रायबरेली। 2 बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ रजबहा की सेहगों-पिण्डौली मोड पर स्थित पुलिया के पास की है। हादसे में संदीप कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र सुखलाल, निवासी गणेशगंज नगर पंचायत शिवगढ़, विश्राम उम्र 19 वर्ष पुत्र श्रवण कुमार निवासी बलेथा मजरे देहली, थाना शिवगढ़। नीरज पुत्र सुखराम निवासी बाजिदपुर मजरे देहली घायल हुए हैं जिसमें संदीप और विश्राम की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं नीरज कुमार बगैर बताए ही अस्पताल से चला गया।


 संदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह अपने घर से पीजीआई अपने बड़े पापा राधेलाल के इलाज के लिए रुपये लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में शिवगढ़ रजबहा की सेहगों-पिण्डौली मोड़ पर स्थित पुलिया के पास सेहगों की ओर से 2 अन्य लोगों को बाइक पर बिठाकर आ रहे विश्राम ने बगल से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को उसके बड़े पापा राधेलाल पुत्र विपत्ति भवानीगढ़ चौराहे से सरकारी राशन की दुकान से राशन लेकर घर के लिए जा रहे थे तभी गीता फिलिंग स्टेशन अहलादगढ़ के सामने स्थित गणेशगंज मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। 


जिन्हें सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल, जिला अस्पताल से रायबरेली एम्स, एम्स से रात में पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था जिनके इलाज के लिए वह रुपये लेकर जा रहा था। वहीं संबंध में जब विश्राम से बात करने का प्रयास किया गया तो वह ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं था। चिकित्सक अनुराग तिवारी ने बताया कि विश्राम और संदीप दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है विश्राम के दाहिने पैर में फैक्चर है, उन्होंने बताया कि नीरज बगैर इलाज कराए ही यहां से चला गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

चौड़ीकरण न होने से ‘खूनी’ बना बांदा–बहराइच हाईवे, ट्रेलर ने तोड़ा 51 फीट ऊंचा हाईमास्ट पोल

रायबरेली। बांदा–बहराइच राजमार्ग के चौड़ीकरण में हो रही देरी अब जानलेवा साबित हो रही है।  गुरुवार की रात करीब दो बजे बछरावां से हैदरगढ़ जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर भवानीगढ़ चौराहे पर अनियंत्रित होकर गोल चौराहे पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चबूतरे पर लगा 51 फीट ऊंचा हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय हाइवे पर कोई राहगीर नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह हाईमास्ट लाइट शिवगढ़ नगर पंचायत द्वारा लाखों की लागत से लगवाई गई थी, जिससे चौराहा जगमगग  रहता था। हाइवे पर लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्रीय लोगों में गहरा आक्रोश है गुरुवार को अखिलेश चौरसिया, सुबोध सिंह, राजेश, मनीराम, तौसीफ सहित दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन कर हाईवे के शीघ्र चौड़ीकरण की मांग उठाई। उनका कहना है कि बछरावां से बाराबंकी बॉर्डर तक 19.8 किमी मार्ग ‘खूनी सड़क’ बन चुका है। पिछले 2 महीनों में एक दर्जन से अधिक मौतें और सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। फोर लेन का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन महिपाल सिंह का कहना है कि हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर कार्यवाही चल रही है, तब तक के लिए हाईवे की पटरियों की भराई के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

भवानीगढ़ चौराहे पर फैला अतिक्रमण जिम्मेदार मौन

शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहे पर बछरावां रोड़, हैदरगढ़ रोड़, शिवगढ़ रोड़ तथा बेड़ारु रोड़ पर दुकानदारों ने पक्की सड़क के ऊपर तक अवैध रुप से अतिक्रमण फैला रखा है। आलम यह है कि ग्राहक दुकानों के सामने साइकिल, मोटरसाइकिल आदि वाहन खड़े कर देते हैं जिसके चलते सड़क से गुजरने वाले वाहनों के निकलने, मुड़ने मुड़ने एवं पैदल चलने वाले राहगीरों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह नहीं रहती। हर समय दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी अतिक्रमण हटवाने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं लगता है उन्हें किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में तिथि भोज उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन एवं  खण्ड शिक्षाधिकारी के मार्ग दर्शन में शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गू...