रायबरेली। बे मौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। गौरतलब हो कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे आई तेज आंधी के साथ शुरु हुई बेमौसम बारिश लगातार 12 घण्टे हुई। बुधवार की सुबह 8 बजे बारिश थमी तो किसानों ने थोडा राहत की सांस ली। मौसम साफ होने और गेहूं, सरसों की मड़ाई का इंतजार कर रहे करीब 95 प्रतिशत किसानों की उम्मीदें टूट चुकी है। कृषक नन्दकिशोर तिवारी, रामकिशोर मौर्य, बब्लू वर्मा, सपा नेता श्रवण कुमार, ओम प्रकाश, सोनू हाण्डा, जिला पंचायत सदस्य अंजली पासी, केतार पासी, संगीत मिश्रा आदि किसानों का कहना है कि पिछले 20 दिनों से लगातार मौसम खराब है, 15 दिनों के अन्दर 3 बार बारिश के साथ आई तेज आंधी तथा पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से पहले ही खेत में हजारों हेक्टेयर गेहूं सरसों की फसल गिरकर बर्बाद हो चुकी है जो कुछ कसर बची थी वह मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह तक हुई बारिश ने पूरी कर दी। किसानों का कहना है कि खून पसीना बहाकर तैयार की गई फसल खेतों में पककर तैयार है, किन्तु मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते किसान फसल अपने घर लाने में असमर्थ हैं। देश के अन्नदाता कहे जाने वाले किसान अपनी आंखों में आंसू लिए बेबस होकर अपनी बर्बादी का मंजर देख रहे हैं। आलम यह है कि लगातार हो रही बारिश से बालियों और छीमियों में गेहूं,सरसो की फसल अंकुरित होने लगी है, किसानों ने सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। इस सम्बन्ध में एडीओ एग्रीकल्चर दिलीप सोनी का कहना है कि जिन किसान भाईयों की फसल को नुकसान हुआ है, वे फसल बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 14447 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि हुए नुकसान का आकलन कर उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
बे मौसम बारिश और आंधी ने तोड़ी किसानों की कमर, उम्मीदों पर फिरा पानी
रायबरेली। बे मौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। गौरतलब हो कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे आई तेज आं...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
श्री शिवकुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इण्टर कॉलेज में किया गया सम्मानित रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी साहिबा बानो न...
-
रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में नवयुवक का शव फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें