पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर भेजा जेल

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मजरे देहली में रविवार को घर से खेत जाते युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत के मामले में शिवगढ़ पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को जिसका शव पीएम से वापस लौटने के बाद गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम गया, परिजनों के करुण क्रंदन से समूचा गांव कराह उठा।
जानकारी के मुताबिक वाजितपुर मजरे देहली में दिनेश यादव रविवार की देर शाम पैदल खेत जा रहे थे तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। परिजन जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचे तो वहां मौजूद चिकित्सक सौरभ सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया था। मृतक के चाचा रामदास की तहरीर पर शिवगढ़ पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बे मौसम बारिश और आंधी ने तोड़ी किसानों की कमर, उम्मीदों पर फिरा पानी

रायबरेली। बे मौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। गौरतलब हो कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे आई तेज आं...