सैनिक ढाबा, कैसरगंज, जरौली, विद्यापीठ ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

अंगद राही
......................

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र की श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के मैदान में शुरू हुई 18वीं स्व. वंश बहादुर सिंह स्मारक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सैनिक ढाबा भवानीगढ़- बछरावां के मध्य खेला गया जिसमें सैनिक ढाबा ने 5 विकेट से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दूसरा लीग मैच शिवगढ़-कैसरगंज के यध्य खेला गया जिसमें कैसरगंज ने 4 विकेट से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। तीसरा लीग मैच जरौली-हरचंदपुर के मध्य खेला गया जिसमें जरौली ने 8 विकेट से जीत हांसिल की। चौथा लींग मैच श्री बरखण्डी विद्यापीठ शिवगढ़ - एलटीआई मकनपुर के मध्य खेला गया जिसमें मकनपुर 84 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यापीठ टीम ने बगैर विकेट गवाएं 6वें ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच 2 ओवर में 3 विकेट लेने के साथ ही 40 रन बनाने वाले विद्यापीठ टीम के सोनम को दिया गया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, रामक्षपाण्डेय, शैलेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी तरुण सिंह, राज बहादुर सिंह, अमित जायसवाल, अभिनव सिंह, रंजीत, शालू गुप्ता, कृष्ण किशोर त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, टिंकू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

125 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, महिलाओं को बांटी साड़ी अंगद राही .................. रायबरेली। पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने सोमवार...