खुलासा : अपने ही घर में करीब 3 लाख रुपये की फर्जी चोरी की दम्पति ने रची कहानी

रायबरेली के शिवगढ़ में एक दम्पती ने कर्ज से बचने के लिए अपने घर में 3 लाख रुपये की फर्जी चोरी की कहानी रची। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ और छिपाए गए जेवर बरामद कर लिए गए। पुलिस ने दम्पती को भविष्य में ऐसी झूठी शिकायत न करने की कड़ी चेतावनी दी है।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सैमरगंज मजरे भौंसी निवासिनी रामादेवी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि शनिवार की रात उनके घर से करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 5000 रुपये नकद चोरी हो गए। उन्होंने बताया था कि वह और उनके पति सुरेश कुमार छत पर सो रहे थे, जबकि सास गया देवी और बेटियां संध्या गुप्ता व निधि गुप्ता नीचे थीं। सुबह करीब 5 बजे नींद खुलने पर उन्हें जीने के दरवाजे खुले मिले और कमरे में रखे दो बक्सों के ताले टूटे हुए थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ और छानबीन के दौरान पुलिस को दम्पती की कहानी संदिग्ध लगी। गहन पूछताछ में दम्पती ने स्वीकार किया कि उन्होंने कर्ज चुकाने से बचने के लिए अपने ही जेवर छिपाकर चोरी की झूठी सूचना दी थी।

पुलिस ने जांच के बाद छिपाए गए जेवर बरामद कर लिए। शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने दम्पती को थाने बुलाकर बरामद गहने उन्हें सौंपे और भविष्य में ऐसी फर्जी सूचना अथवा शिकायत न करने की कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह न करें।

पिकअप की टक्कर से घायल बाइक चालक ने इलाज के दौरान ट्रामा सेन्टर में तोड़ा दम

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा


अंगद राही
----------------------
 रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पिकअप की टक्कर से  घायल बाइक सवार युवक ने इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा टू में दम तोड़ दिया, जिसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गौरतलब हो कि बुधवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर गुड़िया गढ़ी और प्याम खेड़ा के मध्य पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक मुकेश कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र रामकुमार गौतम निवासी पूरे टिकैत, नगर पंचायत शिवगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसे एम्बुलेन्स की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। 
मृतक मुकेश कुमार की फाइल फोटो 

जहां युवक की हालत नाज़ुक देखते हुए चिकित्साधिकारी डा.अनिल कुमार ने प्राथमिक उपचार के उपरान्त उसे लखनऊ ट्रामा 2 के लिए रेफर कर दिया था, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों के करुण क्रन्दन से पूरा गांव कराह उठा। बताते हैं कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि पिकअप और बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया गया है।
 अभी तक घटना के सम्बन्ध में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

पेशी से वापस लौट रहा था युवक


मृतक मुकेश कुमार रायबरेली से पेशी से वापस लौट रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। मुकेश कुमार की शादी एक साल पूर्व 29 मई 2025 को बछरावां कस्बे की रहने वाली संध्या से हुई थी दिसम्बर  में पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद से पति-पत्नी दोनों अलग रह रहे थे और दोनों के मध्य मुकदमा चल रहा था। जिसकी पेशी के लिए वह बुधवार की सुबह ही दिल्ली से घर आया था और रायबरेली में पेशी पर हाजिर होने की उपरान्त वहां से वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गुड़िया गढ़ी के पास सड़क दुर्घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा टू में मौत हो गई। मृतक के साले शिव कुमार ने बताया कि उनकी बहन संध्या और बहनोई मुकेश कुमार के बीच मुकदमा चल रहा था किन्तु दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। बुधवार को दोनो के बीच मेडिएशन होना था किन्तु जब हम लोग वहां पहुंचे तो वहां से उनके बहनोई मुकेश कुमार वापस लौट आए थे।

 परिजनों का रो- रोकर बुराहाल

युवक की मौत से पिता रामकुमार, मां शान्ति देवी, बड़े भाई फूलचन्द, छोटे भाई नितेश, छोटी बहन शुभी, पत्नी संध्या का रो-रोकर बुराहाल है।

बैंती में शानो-शौकत के साथ निकला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

अंगद राही 
----------------
शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती, शिवगढ़, असहन जगतपुर में बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल  
के मौके पर ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व शानो-शौकत के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत बैंती में मस्जिद परिसर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। हर साल की तरह पहले मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ शुरू हुआ जुलूस सैय्यद बाबा की मजार से होकर जयचन्दपुर, शिवली होते हुए हजरत सैय्यद शाह बाबा की दरगाह पहुंचा। 

जिसके उपरान्त पुलिस की निगरानी में जुलूस को डीजे के साथ पूरे बैंती कस्बे में घुमाया गया, जो शायंकाल मस्जिद प्रांगण में जाकर समाप्त हुआ। वक्ताओं ने कहाकि पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म अज्ञानता और अंधकार को दूर कर मानवता को सच्चाई व ज्ञान का संदेश देने के लिए हुआ। उनका जीवन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए आदर्श है हमें उनकी सुन्नत को अपने जीवन में उतारना चाहिए। 

बैंती तथा शिवगढ़ पहुंचे महराजगंज उप जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश गौतम, महराजगंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने निकाले गए लुलूस का जायजा लिया एवं आयोजकों से बात की।

इस मौके पर शिवगढ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, उपनिरीक्षक मनीषा पटेल,प्रधान प्रतिनिधि जानकीशरण जायसवाल, कांग्रेस जिला सचिव एडवोकेट गौरव मिश्रा, राजेंद्र कुमार राज,दीवाना राजेश सिंह, मोहम्मद अजीज खां, आरक्षी लक्ष्मी कान्त यादव, संदीप सिंह, सीटू, अंकित आदि लोग उपस्थित रहे।

एक सप्ताह से टापू में तब्दील कोडरी गांव पहुंचे एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की पीड़ा

बल्ली लगाकर मार्ग सुरक्षित कराने, स्वास्थ्य शिविर लगवाने एवं फॉगिंग के दिए निर्देश

अंगद राही 
---------------

 शिवगढ़ (रायबरेली)। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शिवगढ़ क्षेत्र में जहां हजारो हेक्टेयर धान की फसल जलमग्न हो गई हैं। वहीं दर्जनों गांव जलभराव की चपेट में हैं। सबसे खराब स्थिति ग्राम पंचायत ऐमापुर के कोडरी गांव की है जो पिछले एक सप्ताह से टापू में तब्दील  है। बुधवार को एसडीएम और सीओ ने क्षेत्र के कोडरी सहित बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी । करीब 150 लोगों की आबादी वाले कोडरी गांव में लगभग 25 परिवार रहते हैं। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से गांव के चारो तरफ जलभराव होने के कारण बच्चों ने स्कूल जाना बन्द है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान लेने के लिए घुटने भर से अधिक गहरे पानी से होकर ऐमापुर और शिवगढ़ जाना पड़ता है।ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा रोष था कि गांव टापू में तब्दील होने के बावजूद न तो कोई जनप्रतिनिधि गांव पहुंचा और न ही कोई अधिकारी, कर्मचारी। ग्रामीणों का कहना था कि जो भी अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि आते थे वह गांव से करीब एक किलोमीटर पहले ऐमापुर से ही वापस लौट जाते हैं। बुधवार को महाराजगंज उप जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश गौतम, सीओ प्रदीप कुमार के साथ कोडरी गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने बेबाकी से अपनी समस्याएं रखीं।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 800 मीटर तक रास्ते में जलभराव इतना अधिक है कि गांव में आने-जाने का रास्ता तक समझ में नहीं आ रहा है। इस पर एसडीएम ने तत्काल मार्ग के दोनों ओर बल्ली लगवाकर मार्ग सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। बारिश समाप्त होने के बाद खड़ण्जे को करीब तीन फीट ऊंचा कराकर आरसीसी रोड़ बनवाने का आश्वासन दिया। वहीं ऐमापुर पुल के पास बंधे को हटाने, गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने तथा गांव में फॉगिंग कराने तथा वैकल्पिक तौर पर गांव में नगर पंचायत द्वारा शौंचालय खड़े कराए जाने की बात कही। एवं बारिश उपरान्त गांव के अन्दर रास्तों को ऊंचा कराने के लिए शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। एसडीएम चन्द्र प्रकाश गौतम का कहना है कि ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई हैं और उन्हें तत्काल राहत दिलाने के लिए मार्ग पर आवश्यक व्यवस्था कराई जाएगी। जलभराव कम होते ही अन्य समस्याओं का भी निस्तारण कराया जाएगा। इस सम्बध में खण्ड विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एडीओ एजी दिलीप सोनी, ग्रामीण शिवा यादव, अभिषेक यादव, जगदीश, सुनील, धर्मराज, महादेव आदि उपस्थित रहे।

महराजगंज ड्रेन की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन ठप

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, लगाए सिंचाई विभाग मुर्दाबाद के नारे
अंगद राही
....................
शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के जगमोहनगंज मजरे बंकागढ़ में महराजगंज ड्रेन की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से स्कूली वाहनों, एम्बुलेंस आदि साधनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत न होने से ग्रामीणों में सिंचाई विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। जिसको लेकर सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सिंचाई विभाग मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाएं। प्रदर्शन करने वालों में शामिल बंकागढ़ प्रधान दुर्गेश बहादुर यादव, ग्रामीण
गनेश कुमार, रामकरन, जगदीश, आशाराम, रामलौटन, संतोष कुमार, राजेंद्र कुमार,अखिलेश कुमार, नान्हा, रामकिशोर , अमरेन्द्र कुमार, नीरज, जमुना, संतराम, विशाल, मालती, सुदामा, संतोष कुमारी, फूल कुमारी ,सीमा राजवती आदि लोगों का कहना है जगमोहनगंज में महराजगंज ड्रेन पर बनी पुलिया पिछले कई सालों से जर्जर एवं बदहाल है जिसके बिम दड़क चुके हैं। एक सप्ताह पहले बारिश में पुलिया के दोनों  सिरे क्षतिग्रस्त हो जाने से स्कूली वाहनों, एम्बुलेंस, ट्रैक्टर आदि साधनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। किसी की बीमार होने पर साइकिल रिक्शा से एम्बुलेंस तक मरीज को पहुंचाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने वैकल्पिक तौर पर पुलिया की मरम्मत कराने एवं समस्या के स्थाई समाधान के लिए क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह पर नई पुलिया बनवाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में सिंचाई विभाग प्रतापगढ़ खण्ड-2 के अधिशासी अभियन्ता आशुतोष सारस्वत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था पुलिया को देखकर लगता है कि लोकल स्तर पर आवागमन के लिए यह पुलिया बनाई गई थी। मौके पर ऐई को भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था कराकर आवागमन बहाल कराया जाएगा, समस्या के स्थाई समाधान के लिए अक्टूबर में नई पुलिया के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर नई पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। अधिशासी अभियन्ता के आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सतगुरु जगजीवन दास साहब के दर्शन को निकली सतनामी भक्तों की पदयात्रा

अंगद राही
----------------
 शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दुन्ना खेड़ा मजरे पड़ीराकला से बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध कोटवाधाम में सतगुरु जगजीवन दास साहब के दर्शन के लिए बुधवार को सतनामी भक्तों की पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा सतनामी भक्त रामसुख और शिवभोला के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ बच्चे और बच्चियां भी शामिल रहे। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते एवं जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। क्षेत्र के गूढ़ा, भवानीगढ़, कुम्भी सहित विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों का स्वागत किया। 
इससे जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा। सतनामी भक्त रामसुख ने बताया कि पदयात्रा के दौरान बुधवार की शाम को श्रद्धालु ओसानेेश्वर महादेव मन्दिर पहुंचकर विश्राम करेंगे। इसके बाद गुरुवार की सुबह स्नान-ध्यान और पूजा-अर्चना करने के बाद कोटवाधाम के लिए पुनः रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि जत्थे में 21 सतनामी भक्त जगजीवन दास साहब के दर्शन के लिए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं में सतगुरु जगजीवन दास साहब के दर्शन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस पदयात्रा में राहुल,सन्त कुमार आदि लोग शामिल रहे।

टापू बना शिवगढ़ क्षेत्र का कोडरी गांव, जनजीवन अस्त-व्यस्त

किसी अधिकारी कर्मचारी के गांव ना पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अंगद राही
.....................
रायबरेली। बेरहम बारिश के कहर एवं सिंचाई विभाग की लापरवाही से शिवगढ़ क्षेत्र में आई बाढ़ से क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऐमापुर का कोडरी गांव टापू बन गया है। आवागमन का मात्र इकलौता रास्ता जो करीब 800 मीटर पूरी तरह से जलमग्न हो जाने से छात्र-छात्राओं ने विद्यालय जाना बन्द कर दिया है। गांव में चक्की, पलेसर अथवा कोई दुकान न होने से ग्रामीणों को जरूरी कामों से घुटने भर से अधिक गहरे पानी से होकर जाना पड़ता है।


 आलम यह है यदि किसी की तबीयत खराब हो जाए तो उसे चारपाई पर लादकर अस्पताल ले जाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। गांव के चारों तरफ जलभराव होने से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया, गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से टापू में तब्दील कोडरी गांव में अभी तक किसी अधिकारी, कर्मचारी के न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों एवं महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
 प्रदर्शन करने वालों में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकिशोर मौर्य, ग्रामीण शिवा यादव, धर्मराज, सुनील, अभिषेक यादव ,जगदेव, चंद्रभान, अमरीश, महादेव, रामकलेश, बाबू, रमेश, विकास, दिनेश, रामप्यारी, रामावती, हेमलता, सुमित्रा, श्रीमती आदि लोगों का कहना है कि अभी तक हम लोगों का हाल लेने के लिए ना ही कोई अधिकारी और कर्मचारी गांव तक आया है और ना ही किसी जनप्रतिनिधि ने गांव तक आना मुनासिब समझा। जो भी अधिकारी, कर्मचारी आते हैं बगैर गांव तक आए ऐमापुर से ही वापस लौट जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 25 घर हैं हम सभी तो किसी तरह सूखा रुखा खा लेते हैं, किन्तु बगैर दूध के बच्चे को क्या खिलाएं, बगैर चारे के मवेशी क्या खाए जो भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं।

जिनका आरोप है कि अधिकारी एसी कमरे में बैठकर फोन करते हैं और कहते हैं बाढ़ तो सब जगह आई है रास्ते में पानी भरा है तो गांव तक कैसे आए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बने शौचालयों में पानी भर गया है गांव के चारों तरफ बाढ़ का कहर ग्रामीणों को शौंच के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिनका आरोप है कि पिछले कई दशक से रानीखेड़ा के इस पार जुगराजपुर,ऐमापुर की तरफ शिवगढ़ ड्रेन की सफाई नहीं हुई है। रानीखेड़ा के आगे जो सफाई हुई है उसमें सिर्फ सफाई के नाम पर रस्म अदायगी की गई है।

 यदि शिवगढ़ ड्रेन की सफाई हुई होती तो यह नौबत ना आती। ग्रामीणों ने हमेशा के लिए समस्या के समाधान के लिए शिवगढ़ ड्रेन की अच्छी तरह से सफाई कराने एवं खडण्जा सम्पर्क मार्ग को करीब 3 फीट ऊंचा कराकर उसकी जगह पक्का सम्पर्क मार्ग बनवाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में जब महराजगंज जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश गौतम से बात की गई तो उनका कहना था कि सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिनका कहना था कि सिंचाई विभाग हैदरगढ़ खण्ड 28 के अधिशासी अभियन्ता नवनीत कुमार पुलों में फंसी जलकुम्भी हटवा रहे हैं। यह भी कहना था कि जब रास्ते में जलभराव है तो गांव तक कर्मचारी कैसे पहुंचेंगे।

सड़क हादसे में कांग्रेस नेता का भाई गम्भीर रुप से घायल, ट्रॉमा सेन्टर रेफर

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित मेहरवान खेड़ा में बाइक सवार कांग्रेस नेता रामू रावत का भाई हाइवे पर खड़े डम्पर तथा पीछे से आ रहे ट्रक के बीच में चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ लाया गया, जहां युवक की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे सीएचसी शिवगढ़ से लखनऊ ट्रामा 2 के लिए रेफर कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे खजुरों गांव का रहने वाला युवक श्यामू रावत उम्र 34 वर्ष पुत्र प्रमोद कुमार गुरुवार की देर किसी काम से गूढ़ा की ओर से भवानीगढ़ की ओर आ रहा था तभी रास्ते में मेहरवान खेड़ा के पास खड़े डम्पर के बगल से निकलते समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक तथा खड़े डम्पर के बीच में चपेट में आ जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ से लखनऊ ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डा. सौरभ सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक श्यामू उम्र 34 वर्ष को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था प्राथमिक उपचार के पश्चात जिसे लखनऊ ट्रामा टू के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल में राजीव गांधी की जयन्ती पर बुजुर्गों का सम्मान

रायबरेली। प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल भदोखर में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर वरिष्ठ जन सम्मान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता आमीन पठान, युवा उपाध्यक्ष राजन यादव व पूर्व युवा इंटक अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बुजुर्गों को सम्मानित किया और विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति संदेश दिया।


 इस दौरान आमीन पठान ने मोहन सिंह, धनेश यादव, वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार त्रिपाठी, कुंवर बहादुर सिंह एवं सचिन भारतीय को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंशी मौर्य, भूपेंद्र यादव, शिरीष, अंकित सिंह, शैलेंद्र, ललित, आयुषी, सौरभ, मिनाक्षी, सूरज, किरन, रितेश, सौम्या, प्रिया व हिमांशु प्रजापति सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

राजीव गांधी की कम्प्यूटर क्रांति ने दिखाई आधुनिक भारत की राह : अंजली पासी

राजीव गांधी की कम्प्यूटर क्रांति ने बदली भारत की तस्वीर : दिनेश यादव



अंगद राही
........................
रायबरेली। शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.राजीव गांधी की जयन्ती सद्भावना दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव ने की। कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हे नमन करते हुए श्रद्धांजलि। जिसके बाद दिनेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ जाकर मरीजों को फल वितरित किए गए।
ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक और सशक्त भारत का सपना देखा था। कम्प्यूटर क्रांति, युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार तथा पंचायती राज को मजबूती देने जैसे उनके फैसले आज भी देश की प्रगति का आधार हैं। 
राजीव गांधी की कम्प्यूटर क्रांति ने भारत की तस्वीर बदल दी है, उन्होंने कहा कि आज हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता संकल्प  लें कि राजीव गांधी के विचारों और सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर उनके सपनों का भारत बनाने का कार्य करेंगे। जिला सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य अंजली ने कहाकि राजीव गांधी की कम्प्यूटर क्रांति ने आधुनिक भारत की राह दिखाई है। इस अवसर पर पराग प्रसाद रावत, अश्वनी अवस्थी, निर्मल त्रिवेदी, संतोष शुक्ला, रामकिसुन, मोहम्मद रईस, संजय सिंह, सत्येंद्र पासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साधन सहकारी समिति बैंती जलाशय में तब्दील

अंगद राही
..................

रायबरेली। जल निकास के नाले के अभाव में साधन सहकारी समिति बैंती परिसर जलाशय में तब्दील है। साधन सहकारी समिति में सरकारी राशन की दुकान होने के साथ ही न्याय पंचायत बैंती के किसान यहां खाद लेने आते हैं जिन्हें बारिश में गन्दे दूषित पानी से होकर साधन सहकारी समिति तक जाना पड़ता है। कृषक विनोद कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, शैलेंद्र कुमार,ग्रामीण अम्बिका प्रसाद दीक्षित आदि लोगों का कहना है पिछले कई सालों से तेज बारिश होने पर साधन सहकारी समिति बैंती परिसर जलाशय में तब्दील हो जाता है। जिससे किसानों और राशन कार्ड धारकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से जल निकास की व्यवस्था कराने की मांग की है। साधन सहकारी समिति बैंती के सचिव जगन्नाथ अवस्थी का कहना कि साधन सहकारी समिति बैंती में बैंती न्याय पंचायत के किसान खाद लेने आते हैं और बैंती ग्राम पंचायत के कार्ड धारक यहां राशन लेने आते हैं जल निकास की नाली न होने से बरसात होने पर हमेशा यहां जलभराव हो जाता है इसके सम्बन्ध में ग्राम प्रधान से भी कई बार शिकायत की गई।

निबडवल में सम्पर्क मार्ग जलाशय में तब्दील,घरों में घुसा पानी

अंगद राही 
.......................
रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के निबडवल मजरे बेड़ारु में कल्लू रावत के घर से रामस्वरूप के दरवाजे तक खडण्जा सम्पर्क मार्ग काफी नीचा होने एवं जल निकास की नाली के अभाव में हल्की बारिश होते ही सम्पर्क मार्ग जलाशय में तब्दील हो जाता है। जल निकास का उचित प्रबन्ध न होने के कारण ज्यादा बारिश होने पर घरों में पानी घुस जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई सालों से उन्हें जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी सम्पर्क मार्ग से राजाराम रावत, राम प्रसाद लोधी, रामस्वरूप, कल्लू रावत आदि लोगों के  घरों का आवागमन है। बारिश में सम्पर्क मार्ग जलाशय में तब्दील है मजबूरी में उन्हे गन्दे दूषित पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। जलभराव के चलते छोटे बच्चों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि साइकिल, मोटरसाइकिल आदि दूसरों के दरवाजे खड़े करके जूते चप्पल हाथ में लेकर घर जाना पड़ता है। राम प्रसाद लोधी का कहना है कि जल निकास न होने से उनके घर के अन्दर पानी घुस गया है जिसके चलते मजबूरी में वे अपने भाई के यहां रह रहे हैं। ग्रामीणों को कहना है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार मौन है। बेड़ारु प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार का कहना है कि कल्लू रावत के घर से रामस्वरूप के दरवाजे तक इण्टरलॉकिंग सम्पर्क मार्ग कार्य योजना में पड़ा है। बारिश के पश्चात धान की फसल काटने पर जब खेत खाली होंगे मिटटी डलवा कर सम्पर्क मार्ग को ऊंचा कराकर इण्टरलॉकिंग सम्पर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

बेरहम बारिश के कहर से गरीब का आशियाना धराशायी

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुआ परिवार
अंगद राही
.......................

शिवगढ़,रायबरेली। बेरहम बारिश गरीबों के आशियानों पर कहर बनकर बरश रही। बारिश के कहर से शिवगढ़ क्षेत्र में कई परिवार बेघर हो गए। ताजा मामला शिवगढ़ क्षेत्र के गढ़ी मजरे देहली का हैं जहां एक गरीब का आशियाना भरभरा कर मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि जिस समय आशियाना गिरा घर के अन्दर कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो जाता। गढ़ी गांव के रहने वाले पीड़ित धर्मेंद्र कुमार पुत्र जगजीवन प्रसाद ने बताया कि वह पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त जर्जर मकान में पत्नी बबली, बेटे आदित्य (12) वर्ष, बेटी अंजली 10 वर्ष,आरवी 2 वर्ष तथा बेसहारा श्रवण कुमार सहित 6 लोगों के साथ एक जर्जर कोठरी में रहकर किसी तरह जीवन यापन कर रहे थे। 

लगातार हो रही बारिश से छत टपकने और आशियान जर्जर होने के चलते वे बीते एक 15 दिनों से अपने भाई के यहां छप्पर के नीचे परिवार के साथ रह हैं। बारिश के चलते पलक झपकते ही छत और दीवारें भर भराकर मलवे में तब्दील हो गई। तेज आवाज के साथ छत गिरने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने जब मौके पर पहुंचकर देखा कि किसी प्रकार की जनहानि नही तो लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर इकट्ठा ग्रामीणों का यही कहना था कि यदि परिवार कोठरी के अन्दर रह रहा होता तो बड़ा हादसा हो जाता, गनीमत रही कि एक पखवाड़ा से धर्मेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ भाई के यहां छप्पर के नीचे रह रहे थे। आशियाने के गिरने से धर्मेंद्र का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है, ग्रामीणों ने शासन से पीड़ित परिवार के लिए आवास मुहैया कराने की मांग की है। हल्का लेखपाल कमलेश कुमार मौर्य का कहना है कि तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है, जांच के उपरान्त हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।

पानी के तेज बहाव से पूरे पान कुंवर खेड़ा में बह गया रास्ता

अंगद राही
.......................

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्भी में पूरे पान कुंवर खेड़ा-मां चामुण्डा विद्यालय सम्पर्क मार्ग पानी के तेज बहाव से कट जाने से ग्रामीण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं पानी के तेज बहाव से होकर आने-जाने को मजबूर हैं ग्रामीण संतोष कुमार यादव, रमेश यादव, शिवनारायन यादव, सुरेश यादव, अमन यादव, जितेंद्र, अयोध्या प्रसाद, राकेश यादव आदि लोगों का कहना है कि पूरे पानकुंवर खेड़ा से मां चामुण्डा विद्यालय के पास बैंती-पिपरी सम्पर्क मार्ग से जुड़ा कच्चा सम्पर्क मार्ग बारिश के पानी के तेज बहाव से कट जाने से आवागमन का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीण एवं स्कूली छात्राएं पानी के तेज बहाव के बीच से आने जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सम्पर्क मार्ग गांव का शॉर्टकट रास्ता है जिससे खेतों के साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैंती, प्राथमिक विद्यालय बैंती, सरस्वती शिशु मन्दिर बैंती तथा साधन सहकारी समिति बैंती,बैंती तकिया चौराहा आदि स्थानों के लिए ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं का आवागमन रहता है। ग्रामीणों ने सम्पर्क मार्ग को जेसीबी से बंधवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान अशर्फीलाल यादव का कहना है कि बारिश के पानी के तेज बहाव से सम्पर्क मार्ग कट गया है जिसमें मिट्टी डलवाकर आवागमन का रास्ता बहाल कराया जाएगा।

नहर की पटरी पर गिरे पेंड़ से टकराया ई-रिक्शा 3 घायल,2 रेफर

शिवगढ़,रायबरेली। सोमवार की देर रात नहर की पटरी पर गिरे पेड़ से ई रिक्शा टकरा गया जिससे ई रिक्शा सवार तीन युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक गुरुदीन खेड़ा गांव के रहने वाले विकास पुत्र संतोष कुमार उम्र 26 वर्ष, अनिल पुत्र बेचालाल उम्र 33 वर्ष, कैलाश पुत्र बुद्धीलाल उम्र 38 वर्ष सोमवार की देर रात ई-रिक्शा से भवानीगढ़ की ओर से तमनपुर सेहगों के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में शिवगढ़ थाने की निकट शिवगढ़ रजबहा की पटरी पर स्थित मजार के समीप पटरी पर गिरे मोटे बबूल के पेड़ से ई रिक्शा टकरा गया जिससे ई-रिक्शा सवार तीन युवक के गम्भीर रूप से घायल हो गए। रात में जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ ले जाया गया। जहां अनिल और कैलाश की हालत ज्यादा नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं खबर लिखे जाने तक विकास का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमशरन ने बताया कि रात में एक्सीडेंट में घायल तीन युवक अस्पताल आए थे जिनमें से दो की हालत ज्यादा नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। विकास नाम के एक युवक का इलाज चल रहा है।

डम्पर और पिकअप में आमने-सामने की जोरदार भिडन्त, दोनो पलटे

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा- बहराइच हाईवे पर स्थित गूढ़ा में हुआ हादसा

रायबरेली। मंगलवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित मेहरवान खेड़ा मजरे गूढ़ा के पास डम्पर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप तालाब में जाकर पलट गया। वहीं टक्कर के बाद डम्पर भी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया, हादसे में पिकअप और डम्पर चालक को हल्की चोटें आई हैं, हांलाकि हादसे में किसी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक बछरावां की ओर से हैदरगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार डम्पर ने सामने से आ रहे पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप तालाब में पलट गया और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। 


वहीं टक्कर के बाद डम्पर भी अनियंत्रित हो गया जिसे चालक नहीं संभाल पाया और वह कुछ दूरी पर जाकर हाईवे किनारे पलट गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि ना ही हादसे की सूचना मिली है और ना ही अभी तक किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त हुई है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शिवगढ़ में आई बाढ़ से हजारों बीघे धान की फसल जलमग्न

रायबरेली। सोमवार की देर रात्रि से लेकर मंगलवार की सुबह तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शिवगढ़ क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। शिवगढ़ ड्रेन के उफनाने से हजारों हेक्टेयर धान की फसल जलमग्न हो गई है, जिससे किसान गहरी चिन्ता में डूब गए हैं। बाढ़ से बहुदा कला, बहुदाखुर्द, वाजिदपुर, पिण्डौली, मवैया, बेड़ारु, निंबडवल, गढ़ी, चितवनियां, भैरमपुर, बैंती जयचन्दपुर, शिवली, पिपरी,ढेकवा,सेरसहा, पठकन का पुरवा, पूरे पाण्डेय,दहिगवां, पहाड़पुर, रानीखेड़ा,बदावर, जुगराजपुर,ऐमापुर, गुमावां, कसना, दरियागंज, रीवां सहित क्षेत्र के 3 दर्जन से अधिक गांवों की हजारों बीघे धान की फसल जलमग्न हो गई है। वहीं दूसरी ओर प्रतापगढ़ खण्ड 2 के अन्तर्गत आने वाली महराजगंज ड्रेन के उफनाने से बंकागढ़, चंदापुर, जोरावर खेड़ा, पहुरावां हिम्मतगढ़ी, रानीखेड़ा, अल्पीखेड़ा, रूस्तमगंज, खजुरों,गूढ़ा,शेरगढ़, पड़रिया, तरौंजा, कुम्भी, सहित दर्जनों गांव की हजारों बीघे धान की फसल जलमग्न हो गई है। आलम यह है कि लोगों के घरों में पानी घुस गया है, गांव की सड़के जलाशय में तब्दील हो गई हैं। जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अंजली पासी, अनुपमा मिश्रा, पूर्व प्रधान रामकिशोर मौर्य, मनोज रावत, श्रवण कुमार रावत, अंकित वर्मा आदि लोगों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण कराने एवं मुआवजे की मांग की है।

छात्र को बचाने में बाइक चालक सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल,रेफर

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर सामने से आ रहे साइकिल सवार स्कूली छात्रा को बचाने के चक्कर में बाइक चालक बाइक सहित सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के राजापुर मजरे पड़रिया गांव का रहने वाला युवक हिमांशु उम्र 28 वर्ष पुत्र पूर्णमासी मंगलवार को शायंकाल बछरावां से घर के लिए वापस लौट रहा था तभी भवानीगढ़ - शिवगढ़ सम्पर्क मार्ग पर स्थित बालाजी हनुमान मन्दिर के समीप सामने से आ रहे साइकिल सवार छात्र को बचाने के चक्कर में बाइक चालक युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरान्त उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डा. अनमोल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं प्राथमिक उपचार के पश्चात जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

सरेनी गोलीकाण्ड का गौरवशाली इतिहास - 18 अगस्त 1942

रायबरेली जनपद के अंतर्गत बैसवारा का प्रमुख क्षेत्र सरेनी है। यहाँ पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार में उन्नाव, फतेहपुर रायबरेली के व्यापारी खरीद-फरोख्त करने आते हैं। सरेनी गाँव का अस्तित्व गुप्तकाल या सम्भवतः उससे पहले से है। सरेनी ग्राम के उत्तर-पूर्व में सिद्धेश्वर मंदिर में गुप्तकाल की मूर्तियां आज भी देखी जा सकती हैं।

      ब्रिटिश काल के स्वाधीनता संग्राम में 18 अगस्त 1942 का ‘सरेनी गोलीकांड’ रायबरेली जिला का गौरवशाली इतिहास प्रतिबिंबित करता है। अंग्रेजी हुकूमत ने अपना प्रशासन चलाने के उद्देश्य से ग्राम सरेनी में थाना  की स्थापना सन 1891 में किया था।
 देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने को हजारों की संख्या में सरेनी क्षेत्र के देशभक्त तिरंगा फहराने के लिए थाने की ओर बढ़ने लगे। ब्रिटिश पुलिस की गोलियां इन वीरों के कदमों को न रोक सकी। 
ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार सरेनी क्षेत्र के चौकीदारों ने रामपुर कला निवासी ठाकुर श्री गुप्तार सिंह के नेतृत्व में 11 अगस्त 1942 को सरेनी बाजार में बैठक की और निर्णय लिया गया कि सरेनी थाने में तिरंगा फहराया जाएगा।
15 अगस्त 1942 को हैबतपुर में विशाल जनसभा में श्री गुप्तार सिंह ने आंदोलन को अंतिम रूप देते हुए तिरंगा फहराने की तिथि 30 अगस्त सन 1942 निर्धारित की। कुछ वसंती चोले वाले वीर युवा सपूतों ने 30 अगस्त के बजाय 18 अगस्त को ही तिरंगा फहराने की ठान ली। युवाओं के आह्वाहन पर हजारों की संख्या में भीड़ सरेनी बाजार में एकत्रित हुई।

 तत्कालीन थानेदार बहादुर सिंह ने भीड़ को आतंकित करने के लिए नवयुवक सूरज प्रसाद त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। उनके गिरफ्तारी की खबर आग की तरह फैलते ही आजादी के दीवानों ने थाने पर हमला कर दिया। थानेदार और सिपाहियों ने थाने की छत पर चढ़कर निहत्थे जनता पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस गोलीकांड में भारत माँ के 5 वीर सपूत टिर्री सिंह (सुरजी पुर), सुक्खू सिंह (सरेनी), औदान सिंह (गौतमन खेड़ा), राम शंकर त्रिवेदी (मानपुर), चौधरी महादेव (हमीर गांव) शहीद हो गए और सैकड़ों क्रांतिकारी घायल हुए थे। सरेनी की पावन धरा वीरों के रक्त से लाल हो गयी थीं। हर तरफ वन्दे मातरम, जय हिंद, इन्कलाब जिंदाबाद की गूँज सुनाई दे रही थी। 

रणबाकुरों ने अपनी शहादत स्वीकार की, किंतु ब्रिटिश हुकूमत के आगे न डरे, न झुके। देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले पाँच शहीदों की याद में थाना सरेनी के ठीक सामने शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया। इसके ठीक बगल में शहीद जूनियर हाई स्कूल परिसर में छोटा शहीद स्मारक का भी निर्माण कराया गया। शहीद स्मारक, सरेनी में सन 1997 से प्रतिवर्ष 18 अगस्त को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। मेला जैसा हर्ष उल्लास का वातावरण रहता है। तब *जगदंबिका प्रसाद मिश्र ‘हितैषी’* की काव्य पंक्तियाँ सार्थक हो जाती हैं-
“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले।
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशाँ होगा।।
कभी वह दिन भी आएगा जब अपना राज देखेंगे,
जब अपनी ही जमीं होगा अपना ही आसमां होगा।।”


डॉ.अशोक कुमार गौतम
असिस्टेंट प्रोफेसर
सरेनी - रायबरेली
मो.  9415951459

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति से गूंजा न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कॉलेज


रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कॉलेज भवानीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक राष्ट्रप्रेम की भावना से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के संस्थापक सतीश चंद्र बाजपेई द्वारा ध्वजारोहण से किया गया। तिरंगा फहराते ही परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।


 विद्यालय के प्रबंधक विवेक बाजपेई ने मां सरस्वती, भारत माता एवं भारत माता के वीर शहीद सपूतों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम प्रस्तुती देकर सभी का मन मोह लिया। 

विद्यालय के प्रबन्धक विवेक बाजपेई ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं देश के सजग प्रहरियों के कर्तव्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर प्रधानाचार्य पुरस्कारनाथ शुक्ला, सत्य प्रकाश वर्मा, श्याम कुमार सैनी, श्याम कुमार तिवारी, चंद्रशेखर, आदर्श वर्मा, अंकित वर्मा, अन्नपूर्णा बाजपेई, अशफिया खान, वेदांगी पटेल, प्रिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

परशुराम भवन में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रायबरेली। रायबरेली में शिवगढ़ कस्बा स्थित बहुचर्चित परशुराम भवन में शनिवार को हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक देशभक्ति वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अंजनी दीक्षित, समाजसेविका उर्मिला दीक्षित एवं समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भारत माता के वीर शहीद सपूतों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया। वंदेमातरम् एवं भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर देशभक्ति  नारों से गूंज उठा। लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए शहीदों के त्याग, बलिदान एवं योगदान को याद करते हुए उहे नमन किया।

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राहगीरों और कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को एक कुंतल से अधिक लड्डू वितरित किए गए। लोगों का मुंह मीठा कराकर आजादी का पावन पर्व मनाया गया। इस मौके पर रामकमल पाण्डेय, सविता दीक्षित,अमित मिश्रा, सिविल अवस्थी, नीरज अवस्थी, राजेश त्रिवेदी, विमल दीक्षित, राघव दीक्षित, सिद्धि दीक्षित, विकास गुप्ता, छोटू गुप्ता आदि लोगों उपस्थित रहे।

सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के भैया- बहनों ने 270 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ किया पथ संचलन

गगन भेदी भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर पंचायत शिवगढ़
रायबरेली।  शिवगढ़ क्षेत्र के सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव के नेतृत्व में  हर्षोल्लास पूर्वक स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया।

 प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विद्यालय में अध्यनरत भैया बहनों द्वारा विद्यालय प्रांगण से 270 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर पंचायत के शिवगढ़ कस्बे का भ्रमण करने के उपरान्त शिवगढ़ बस स्टॉप, दामोदर खेड़ा होते हुए भवानीगढ़ चौराहा पहुंची जहां धर्म रक्षा जिला संयोजक रामजी जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में शामिल भैया बहनों पर पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
 जहां से वापस लौटकर विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर तिरंगा यात्रा समाप्त हुई। 270 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ निकाली गई यह तिरंगा यात्रा समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। तिरंगा यात्रा में शामिल संचालन कर रहे भैया बहनों द्वारा रहे गए गगन भेदी भारत माता की जयकारों से शिवगढ़ कस्बा, दामोदर खेड़ा, भवानीगढ़ चौराहा गुंजायमान हो उठा।
 पथ संचलन के रूप में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवपाल यादव द्वारा ध्वजारोहण उपरान्त भारत माता की जयकारों के साथ किया गया। तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से विद्यालय स्टाफ से आचार्या बहन किरण त्रिवेदी, अपूर्वा त्रिपाठी, आकांक्षा शुक्ला, क्षमा सिंह, स्वाती यादव, शालिनी, प्रांसी, आचार्य भानु यादव, आलोक सिंह, शैलेंद्र कुमार , महादेव आदि लोग उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...