सड़क हादसे में 2 गम्भीर रुप से घायल, ट्रामा सेन्टर रेफर

रायबरेली। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ और एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसमें अधेड़ की हालत गम्भीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर और युवक की हालत में देखते हुए उसे सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कसना गांव के रहने वाले 55 वर्षीय श्याम लाल व 25 वर्षीय सूरज सिंह एक ही बाइक से हैदरगढ़ से घर के लिए वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में हैदरगढ़-महराजगंज सम्पर्क मार्ग पर तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल होने के साथ ही उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक ने अधेड़ की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात अधेड़ को लखनऊ ट्रामा सेन्टर तथा युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि सड़क हादसे में घायल एक एक युवक और एक अधेड़ अस्पताल आया था, जिन्हे प्राथमिक उपचार के पश्चात सीएचसी शिवगढ़ से रेफर कर दिया गया है।

सपा विधायक श्याम सुन्दर भारती ने दहिगवां को दी बड़ी सौगात

शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क

अंगद राही 
---------------------

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के चितई खेड़ा मजरे दहिगवां को क्षेत्रीय सपा विधायक श्याम सुन्दर भारती ने बड़ी सौगात दी है। सोमवार को चितई खेड़ा में क्षेत्रीय सपा विधायक श्याम सुन्दर भारती ने नारियल फोड़कर इण्टरलॉकिंग रोड़ का शिलान्यास किया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब हो कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी शिवगढ़ क्षेत्र के चितई खेड़ा को जाने के लिए आवागमन का कोई पक्का रास्ता नही थी।  बारिश के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। 


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीराम यादव के सार्थक प्रयासों से विधायक श्याम सुन्दर भारती ने विधायक निधि से शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक 980  मीटर इण्टरलॉकिंग सड़क दी है। जिसका शिलान्यास सोमवार को विधायक श्याम सुन्दर भारती द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। श्याम सुन्दर भारती ने बताया कि 980 मीटर लम्बी तथा 3 मीटर 10 सेंटीमीटर चौड़ी इण्टरलॉकिंग सड़क बनेगी जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहायता मिलेगी। इस मौके पर मनीराम यादव, रमेश मिश्रा, उदय राज मौर्य, राधेलाल, मुनेश्वर रावत, जगजीवन, सतीश, रामकुमार लोधी, गुलाम हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।

पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी सहित 5 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बारी खेड़ा मजरे गूढ़ा का मामला


शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बारीखेड़ा मजरे गूढ़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गम्भीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार देर रात करीब 2 बजे बारीखेड़ा निवासी अतुल वर्मा उर्फ राजू की पत्नी राखी (22) छत से नीचे गिर गई थी। जिसे परिजनों द्वारा घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया था, जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गम्भीर चोटों के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।
मृतका के पिता महादेव वर्मा निवासी इसरीगंज करोरा, थाना नगराम, जनपद लखनऊ की तहरीर पर पति अतुल कुमार वर्मा, जेठ आदित्य वर्मा, ससुर शिव कुमार वर्मा तथा सास एवं जेठानी (नाम अज्ञात) के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से नवविवाहिता की मौत

रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की छत से गिरने से मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बारी खेड़ा मजरे गूढ़ा की है। ग्रामीणों के मुताबिक बीती बुधवार की रात करीब 2 बजे बारी खेड़ा के रहने वाले अतुल कुमार वर्मा उर्फ राजू वर्मा की पत्नी राखी उम्र 22 वर्ष अज्ञात कारणों से छत से नीचे गिर पड़ी। जिसे परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां महिला की मौत हो गई।

मृतका की फाइल फोटो 

 महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में इमरजेंसी ड्यूटी में चिकित्साधिकारी डा.अनिल कुमार ने बताया कि रात में बारी खेड़ा से एक महिला को उसके परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे, साथ में आए लोगों ने बताया था कि छत से गिरने से महिला जख्मी हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।
शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि छत से नीचे गिरने से महिला की मौत हुई है, जिले से शव को पीएम के लिए भेजा गया है, मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।


2 माह पूर्व हुई थी शादी


मृतका राखी की शादी मई 2026 में बारी खेड़ा मजरे गूढ़ा के रहने वाले अतुल कुमार वर्मा उर्फ राजू के साथ हुई थी। मृतका का मैका लखनऊ जनपद के नगराम थाना क्षेत्र अन्तर्गत इसरीखेड़ा मजरे अचली खेड़ा बताया जा रहा है।

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न

नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता रैली, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हिमांशी सिंह के नेतृत्व में छात्र छात्राओं,शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं एवं बुके तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 


जिन्होंने विद्यालय प्रांगण में रैली को हरी झण्डी दिखाकर भ्रमण के लिए रवाना किया, हाथों में तख्तियां लेकर जागरूकता नारे लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने गूढ़ा कस्बे का भ्रमण कर अभिभावकों को जागरुक किया एवं बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। जिसके उपरान्त बीईओ श्री मिश्रा ने विद्यालय प्रांगण में बरगद का पेड़ लगाकर लगाकर लोगों को वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। गौरतलब हो कि खण्डशिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा का पीईएस पद पर प्रमोशन होने के चलते उनका स्थानांतरण हो गया है, जिसके उपलक्ष्य में कम्पोजिट गूढ़ा में खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं अटेवा जिला संरक्षक सुरेंद्र वर्मा, सरला वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, विनय कुमार मिश्रा, अनिल वर्मा, गीता बिष्ट, मलयजा वर्मा, मधुलिका अस्थाना, राहुल वर्मा, पारूल श्रीवास्तव, पूनम सिंह,नलिनी,वन्दना वर्मा,शिवदुलारी आदि लोग उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...