शादी से इन्कार पर मासूम की हत्या, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल


शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी से इन्कार करने पर एक युवक ने डेढ़ से दो वर्ष के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जितेंद्र पाठक उर्फ विराज बच्चे की मां का प्रेमी था और उससे शादी करना चाहता था। 


महिला ने अपने छोटे बच्चे का हवाला देते हुए शादी से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने सुनसान स्थान पर बच्चे को कई बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी रोष फैल गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में जितेंद्र पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

50 शब्दों में

खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा पीईएस पद पर पदोन्नत

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा का लम्बे संघर्ष एवं कोर्ट की लड़ाई के बाद पीईएस (प्रादेशिक शैक्षणिक सेवा) समूह ‘ख’ श्रेणी अधिकारी पद पर चयन होने से शिक्षा विभाग और क्षेत्रीय शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पदोन्नति की सूचना मिलते ही शिक्षकों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।


 वर्ष 1997 बैच के खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा लम्बे समय से शिक्षा विभाग में अपनी बेहतर कार्यशैली और अनुशासनप्रिय छवि के लिए जाने जाते हैं।
उनकी पदोन्नति को लेकर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वहीं सरला वर्मा, दिनेश वर्मा, राजेंद्र कुमार बाजपेई, आशुतोष यादव, संतोषी तिवारी, हिमांशी सिंह, विश्वनाथ प्रताप दुबे व जय विजय शंकर शर्मा समेत कई शिक्षकों ने लोगों का मुह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया। 


सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और कहाकि खण्ड शिक्षाधिकारी श्री मिश्रा ने हमेशा एक अच्छे अधिकारी की तरह मार्ग दर्शन करके नई सोच, नई ऊर्जा प्रदान करने का काम किया है जो उनके लिए जीवन पर्यंत प्रेरणा का काम करेगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि उनका पदोन्नति जेष्ठता क्रमांक 675 है, उनकी पदोन्नति पीईएस समूह 'ख' श्रेणी के अधिकारी के पद पर हुई है।

खबर छपते ही जागा विभाग, गूढ़ा-बेड़ारु मार्ग का नवीनीकरण शुरू

खबर छपने के बाद गूढ़ा-बेड़ारु सम्पर्क मार्ग पर शुरु हुआ नवीनीकरण

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ में मीडिया में प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर छपने के बाद हरकत में आए पीएमजीएसवाई विभाग ने गूढ़ा चन्दापुर वाया बेड़ारु सम्पर्क मार्ग पर युद्ध स्तर पर नवीनीकरण कार्य शुरू कर दिया है। गौरतलब हो कि गूढ़ा चन्दापुर वाया बेड़ारु सम्पर्क मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर एवं बदहाल था जिस पर साधन से चलना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा था। पीएमजीएसवाई विभाग एवं कार्यदाई संस्था की लापरवाही के चलते टेण्डर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पिछले 1 साल से नवीनीकरण कार्य अधर में लटका हुआ था। जनहित के इस मुद्दों को लेकर ग्राम पंचायत गूढ़ा के चुन्नीलाल खेड़ा गांव के रहने वाले समाजवादी पार्टी के भौसी न्याय पंचायत सेक्टर प्रभारी श्रवण कुमार रावत, राष्ट्रीय कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आरवी ट्रेडर्स के मालिक मनोज कुमार रावत, दिनेश यादव, गूढ़ा निवासी सोनू होण्डा, रोहित गौतम आदि ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई विभाग तथा कार्यकारी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी थी, जिसकी खबर मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का खबर का संज्ञान लेकर पीएमजीएसवाई विभाग ने सम्पर्क मार्ग पर युद्ध स्तर पर नवीनीकरण कार्य शुरू करा दिया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने मीडिया तथा जनहित के मुद्दे को उठाने वाले सपा नेता श्रवण, मनोज कुमार, सोनू होण्डा, दिनेश यादव आदि लोगों के प्रति आभार प्रकट किया है। जेई ओपी वर्मा ने बताया कि मानक के अनुसार नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा है।

घर से लापता युवक का कुंए में उतराता मिला शव

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावा चौकी अन्तर्गत खदरा मजरे बसन्तपुर सकतपुर में 2 दिन पहले घर से निकले युवक का शव घर से 100 मीटर की दूरी के कुएं में मिलने से हड़कम्प मच गया। रविवार को सियाराम लोधी उम्र 35 वर्ष बिना बताए कहीं चला गया जब शाम को नहीं लौटा तो पत्नी श्रीदेवी व परजनों ने खोजबीन शुरू की मंगलवार की सुबह घर से करीब 100 मीटर की दूरी में कुएं में एक लाश उतरा रही थीं जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो पता चला कि जो 2 दिन पहले बिना बताए घर से निकला सियाराम है, शिवगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उधर पत्नी श्रीदेवी का रो रोकर बुरा हाल है पत्नी श्रीदेवी का कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं इनका लालन पालन कैसे होगा। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। जबकि गांव में चर्चा या है कि युवक शराब का आदी था आए दिन शराब पी कर घूमा करता था लेकिन कुए के अन्दर कैसे गया यह युवक चर्चा का विषय बना है।

जेष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगल पर किया गया विशाल भण्ड़ारे का आयोजन

शिवगढ़,रायबरेली। जेष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगलवार पर शिवगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। शिवगढ़ नगर पंचायत के मनऊखेड़ा तथा यादव ढाबा परिसर तथा श्री जमादार बाबा के मन्दिर परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ भण्डारा शाम सवा 7 बजे तक चलता रहा। भण्डारे में क्षेत्र सहित दूरदराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की।
मनऊखेड़ा में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।इस दौरान आशीष तिवारी, अजय तिवारी, आलोक तिवारी, अंजुल तिवारी, प्रत्यूष शुक्ला, आशुतोष तिवारी, संतोष शुक्ला, अनुज तिवारी, शोभित वाजपेई, हर्ष तिवारी, अनूप तिवारी व शुभ तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
वहीं यादव ढाबा परिसर में पिंटू यादव द्वारा आयोजित भंडारे में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य केतार पासी, वीरेंद्र रावत अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

गांव के लाल का स्वास्थ्य विभाग में चयन होने से खुशी से झूमे ग्रामीण

ग्रामीणों ने आदित्य सिंह का फूल मालाओं से किया भव्य  स्वागत 


शिवगढ़,रायबरेली। गांव के लाल का स्वास्थ्य विभाग में चयन होने से ग्रामीण खुशी से झूम उठे। जिसके उपलक्ष्य में ग्रामीणों द्वारा गांव में स्थित शिव मन्दिर परिसर में सामूहिक रूप से सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। गौरतलब हो कि केसर खेड़ा मजरे चितवनियां गांव के रहने वाले आदित्य सिंह का चयन किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में फार्मासिस्ट के पद पर चयन होने की जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली ग्रामीण खुशी से झूम उठे। रविवार को जिसके उपलक्ष्य में ग्रामीणों द्वारा आदित्य सिंह के स्वागत में गांव में स्थित प्राचीन कालीन शिव मन्दिर परिसर में भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  एमएलसी प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य
 विनय वर्मा, रत्नेश वर्मा, पूर्व सैनिक राज किशोर बाजपेई, अरुण वर्मा, अरविंद वर्मा, आदित्य वर्मा, प्रवीण पटेल, मुन्ना वर्मा, विजय यादव, रामकृपाल वर्मा, अमर सिंह वर्मा आदि लोगों द्वारा आदित्य सिंह का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। आदित्य सिंह के माता-पिता दोनों रेलवे में नौकरी करते हैं आदित्य को इस मुकाम तक पहुंचाने में शर्मा देवी का बड़ा योगदान रहा। आदित्य सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय बड़ी मां शर्मा देवी, मां मीना वर्मा, पिता जय सिंह वर्मा, चाचा वीरेंद्र सिंह, चाची अल्पना वर्मा आदि लोगों को देते हुए कहा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्तव्य पथ पर अधिड रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन तथा मरीजों की सेवा करने का काम करेंगे।

सफलता कोचिंग द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती में मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सफलता कोचिंग सेन्टर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कोचिंग सेन्टर के संचालक एवं शिक्षक शिवम द्वारा 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोचिंग में पहला स्थान अर्जित करने वाले अंकुर को 10000 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं 79.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अर्जित करने वाली दीपिका पाल को गोल्ड मेडल, 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित करने वाले अंश पटेल को सिल्वर मेडल, 74.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान अर्जित करने वाले विशाल को ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मान किया गया। शिक्षक शिवम ने बताया कि हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में कोचिंग के 35 में से 35 विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण का परिणाम रहा है कि सभी बच्चों ने मन लगाकर पढ़ाई की और यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित किए हैं। उन्होंने बताया कि 2026 - 27 की बैच में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को तीन विषय पढ़ने पर एक विषय नि:शुल्क पढ़ाया जाएगा। वहीं कोचिंग में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थी को 10000 रुपये, द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थी को 5000 रुपये और तृतीय स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थी को 2100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर राम प्रसाद, बेचालाल, संतराम, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

पंचपदी शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों का हो रहा सर्वांगीण विकास : अतुल

शिवगढ़,रायबरेली। विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान जन शिक्षा समिति अवध प्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के परिसर में जनपद स्तरीय पंचपदी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गय। उद्घाटन सत्र में जन शिक्षा समिति अवध प्रदेश के प्रांतीय सह प्रशिक्षण प्रमुख एवं सरस्वती विद्या मन्दिर रानोपाली अयोध्या के प्रधानाचार्य अतुल कुमार अवस्थी ने पंचपदी शिक्षण पद्धति का सैद्धांतिक स्पष्टीकरण करते हुए आचार्यों का मार्गदर्शन किया।


 उन्होंने बताया कि विद्याभारती का पहला विद्यालय वर्ष 1952 में गोरखपुर के पक्की बाग में प्रारम्भ हुआ था। तब से संस्था संस्कारयुक्त शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं नैतिक मूल्यों का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचपदी शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है। इस अवसर पर संभाग निरीक्षक साकेत मिथिलेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबंधक हरिशंकर पाण्डेय, प्रधानाचार्य शिवपाल यादव,अमर सिंह राठौर तथा आचार्य एवं आचार्या बहने मौजूद रही। प्रशिक्षण वर्ग में रायबरेली व बाराबंकी के विद्या मन्दिर विद्यालयों के आचार्य व प्रधानाचार्य शामिल रहे।

नि:शुल्क नेत्र शिविर में 32 नेत्र रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के पिपरी में शुक्रवार को एबी मेमोरियल सेवा संस्थान के बैनर तले देवेश नेत्र केन्द्र द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आई 5 सदस्यीय नेत्र विशेषज्ञ टीम के चिकित्सक डॉ महेश्वर सिंह, डॉक्टर राजेश गुप्ता, डा.सूरज सिंह द्वारा 183 नेत्र रोगियो की आंखों की जांचकर 32 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। वहीं जरूरतमंद 23 नेत्र रोगियों को नि:शुल्क नजर के चश्मे वितरित किए गए।


शिविर का आयोजन मानव कल्याण के उद्देश्य से सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद नारायण शुक्ल द्वारा किया गया। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर पूर्व पिपरी प्रधान नन्दकिशोर तिवारी, राजकुमार शुक्ला, सुनील शुक्ला, महेश शुक्ला  आदि लोग उपस्थित रहे। नन्द किशोर तिवारी ने कहा कि नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन एक पुनीत कार्य है। 



उन्होंने कहा कि अक्कर वृद्धावस्था में जब आंखों की रोशनी कम पड़ जाती है तो लोगों के अपने भी साथ छोड़ देते हैं। ऐसे में जरूरतमंदों की आंखों की रोशनी को संरक्षण प्रदान करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।

वार्ड नं 3 नपं शिवगढ़ में 22 मई शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

अमित श्रीवास्तव 

शिवगढ़,रायबरेली। नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड नंबर 3 पिपरी में 22 मई दिन शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है, शिविर का आयोजन सेवा निवृत्त शिक्षक गोविन्द नारायण शुक्ल के प्रयासों से एवं उन्हीं के निजनिवास पर किया जा रहा है, कैम्प सुप्रसिद्ध आई हॉस्पिटल, देवेश नेत्र केन्द्र, आसानेश्वर रोड हैदरगढ़ की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जाएगा, गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि कैंप में अति आधुनिक मशीनों द्वारा नेत्र संबंधी सभी जांचे निःशुल्क की जाएंगी, साथ ही परामर्श एवं दवाएं भी मरीजों को निःशुल्क दी जाएंगी, तथा अत्यंत गरीब अथवा निराश्रित मरीजों को चश्मे भी निःशुल्क दिए जाएंगे, मोतियाबिंद की समस्या से पीड़ित, ऑपरेशन हेतु चिन्हित मरीजों का अत्यंत कम मूल्य पर बिना चीरा टांका ऑपरेशन की व्यवस्था उपलब्ध है, साथ ही आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा, सभी ऑपरेशन वाले मरीजों को ले जाने और छोड़ने की सुविधा भी बिल्कुल फ्री दी जा रही है।

कैम्प लगाकर बनाई गई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी

शिवगढ,रायबरेली। गुरुवार को शिवगढ़ क्षेत्र के पंचायत चितवनियां स्थित पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प लगाकर एक दर्जन से अधिक किसानों की फार्मर आईडी रजिस्ट्री बनाई गई। शिविर का आयोजन हल्का लेखपाल विपिन कुमार मौर्य के नेतृत्व किया गया। विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि सरकार की मंशानुरूप किसानों को डिजिटल पहचान से जोड़ने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। 


उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए लगतार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग व ग्राम विकास विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे कैम्पों में हल्का लेखपाल, जन सेवा केंद्र संचालक, कृषि विभाग के कर्मचारी, पंचायत सहायक व रोजगार सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं ग्राम प्रधान, कोटेदार, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किसानों को जागरूक कर कैम्प तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी तरुण सिंह, कृषि विभाग से एटीएम अंशू वर्मा, पंचायत सहायक सोनाली, कृषक अनिल कुमार ,श्रवण कुमार ,पवन कुमार, किरण शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। एटीएम अंशू वर्मा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी के लिए बचे शेष लोगों में से अधिकांशत: नेम मिसमैच, अंश निर्धारण की समस्या आ रही है।

करुणा राज आश्रम के संकटमोचन मंदिर पर विशाल भंडारा सम्पन्न

अमित श्रीवास्तव

शिवगढ़ रायबरेली। शिवगढ़ मुख्य कस्बे में स्थित सुप्रसिद्ध करुणा राज आश्रम में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर 19 मई दिन मगंलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के आयोजक पण्डित करुणा शंकर बाजपेई ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जेष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को करुणा राज आश्रम के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, करुणा शंकर बाजपेई ने बताया कि विगत सन 1990 से प्रत्येक वर्ष जेष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को बजरंगबली के आशिर्वाद और सभी भक्तगणों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से अनवरत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, भंडारे से एक दिन पूर्व सोमवार से राम चरित मानस का पाठ आरम्भ किया जाता दूसरे दिन मंगलवार को इसके समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण आकर आश्रम में बने हनुमान मन्दिर में माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस बार भी भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद छका, इस अवसर पर पूर्व प्रधान नन्द किशोर तिवारी, सेवा निवृत्त शिक्षक विशाल पाण्डेय, राम जानकी मंदिर के पुजारी पंडित रमा शंकर शुक्ल, महेंद्र दुबे, विनय पांडेय, सुधीर सोनी, राम सजीवन गुप्ता, दुर्गेश अवस्थी, दिलीप अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर मासूब बच्ची की मौत, पिता सहित 3 घायल

पिता की हालत नाजुक सीएचसी शिवगढ़ से ट्रॉमा सेन्टर रेफर

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता समेत तीन लोग घायल हो गए। गम्भीर हालत में बाइक चालक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार केशरखेड़ा मजरे चितवनियां निवासी अजय वर्मा उम्र 35 पुत्र जंग बहादुर वर्मा एक निजी विद्यालय में छुट्टी होने के बाद अपनी बेटी रिया उम्र 11 वर्ष, आस्था उम्र 8 वर्ष तथा पड़ोसी शिवा उम्र 8 वर्ष पुत्र दुर्गेश को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। तभी भवानीगढ़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां अधीक्षक डॉ. प्रेमशरण ने 8 वर्षीय आस्था को मृत घोषित कर दिया, आस्था कक्षा 3 की छात्रा थी। वहीं अजय वर्मा की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य दोनों बच्चों का उपचार कर घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा - बहराइच हाइवे पर बाइक का नियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार  वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित कुम्भी बॉर्डर के पास की है। जानकारी की मुताबिक तरौंजा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय बजरंग जो पेशे से राजगीर का काम करते हैं।


 रविवार की शाम वह हैदरगढ़ से काम से वापस लौट रहे थे बताते हैं कि वह जैसे ही कुम्भी बॉर्डर के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में उनकी बाइक का नियंत्रित हो गई और वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा बाइक से फानन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया, जहाँ उनके सिर में कई टांके लगे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सक ने उन्हें दवाएं देकर वापस घर भेज दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में घायल अवस्था में 60 वर्षीय बजरंग अस्पताल आए थे प्राथमिक उपचार उपरान्त जिन्हें घर भेज दिया गया।

सड़क दुर्घटना में महिला गम्भीर रूप से घायल

शिवगढ़,रायबरेली। रविवार की देर शाम अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई, रात साढ़े 9 बजे खबर लिखे जाने तक महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र बांदा- बहराइच हाईवे पर स्थित कुम्भी गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जिले के रामनगर त्रिलोकपुर, थाना लोनी कटरा निवासिनी सत्यवती जायसवाल अपने बेटे सानू जायसवाल के साथ बाइक पर बैठकर रविवार की शाम अपने घर से शिवगढ़ कस्बा स्थित अपने मैके आ रही थी। बताते हैं कि वह जैसे ही कुम्भी के पास पहुंची पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सहित मां-बेटे दोनों सड़क पर गिर गए। बेटे को जहां मामूली चोटें आई हैं वहीं सत्यवती जायसवाल गम्भीर रूप से जख्मी हो गई खबर लिखे जाने तक जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल सत्यवती नाम की महिला अस्पताल आई हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।

जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, राज्यपाल को भेजा 19 सूत्रीय ज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। जन समस्याओं को लेकर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवगढ़ के बैनर तले शिवगढ़ ब्लाक परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ने की। धरने के बाद सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अभिषेक सिंह के माध्यम से राज्यपाल को 19 सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया।
धरने में पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव रहे, जबकि जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, एआईसीसी सदस्य रमेश शुक्ल, पराग प्रसाद रावत, रामखेलावन पासी, पल्टू पासी, अखिलेश शुक्ल, डीडीसी अंजली पासी, गिरिजेश श्रीवास्तव, गौरव मिश्र, महिला अध्यक्ष ममता सिंह, सत्येंद्र रावत, कंट्रोल रूम प्रभारी संजय सिंह व राजेंद्र मिश्रा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
धरना-प्रदर्शन में चंद्रलाल, अश्वनी अवस्थी, बृजेंद्र द्विवेदी, रामकिशोर, चंद्र मोहन दीक्षित, निर्मल त्रिवेदी, उमाशंकर, कैलाश नाथ, चंद्रावती, सुबह पासवान, मो. रईस, रामकिशन, हसीना बानो, शोभा पासवान, रामबदल मौर्य, शिवकुमार रावत, प्रेम गुप्ता, दिनेश चौधरी, वीरेंद्र दीक्षित, रामू रावत, झग्गड़ सिंह, मो. वसीम, अरुण सिंह, सोमनाथ मौर्य, बृजेश गोस्वामी, सुखराम, राजेंद्र वर्मा, देवीदीन, अजय कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सखाराम, रामदेव लोधी व रामनरेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राम प्रकाश त्रिवेदी कवि जमुना प्रसाद पाण्डेय ‘अबोध’ स्मृति सम्मान से सम्मानित

शिवगढ़,रायबरेली। शनिवार को शिवगढ़ क्षेत्र के आरपीटी पब्लिक स्कूल ओसाह परिसर में हिंदी काव्य कलश मंच के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के संस्थापक एवं परिषदीय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक राम प्रकाश त्रिवेदी को पण्डित जमुना प्रसाद पाण्डेय ‘अबोध’ स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबन्धक संजय मोहन त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कवि प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि “राम प्रकाश त्रिवेदी ने अपना सम्पूर्ण जीवन शिक्षा और संस्कारों के प्रसार के लिए समर्पित किया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें अनुशासन, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा की भावना विकसित करने का कार्य किया। उनका योगदान शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी है।”
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक ने वर्षों तक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। इस मौके पर शिक्षक मनोज त्रिपाठी, राम आसरे, आयुष वर्मा, सम्राट सिंह लोग उपस्थित रहे।

विध्न विनाशक गणेश मन्दिर में हुआ विशेष धार्मिक आयोजन

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती स्थित विध्न विनाशक गणेश जी के मन्दिर में शनिवार को हर वर्ष की भांति पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजाराम रावत एवं परमेश्वर के नेतृत्व में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया गया। सुबह मन्दिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान पूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजन के उपरान्त भवानीगढ़-सूरजपुर सम्पर्क मार्ग  पर स्थित कबिरादान मोड़ के पास स्टाल लगाकर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा, गणपति बप्पा मौर्या के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर रजत श्रीवास्तव, देव शंकर, विजय शंकर जायसवाल, संजय यादव, मायाराम रावत, अजय मौर्य सहित कई ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

शिवगढ़, रायबरेली। थाना क्षेत्र के भवानीगढ़-सूरजपुर संपर्क मार्ग पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
बैंती गांव निवासी दयाराम (32) पुत्र राम प्रसाद अपने साथी उसमान (18) पुत्र वली मोहम्मद के साथ बाइक से बिजली वायरिंग का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही दोनों भवानीगढ़-सूरजपुर संपर्क मार्ग स्थित जयचंदपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी शिवगढ़ लाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. तपस त्रिपाठी ने प्राथमिक उपचार किया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचेंगे डॉ. मनोज पाण्डेय, स्वागत कार्यक्रम किए निरस्त

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद रायबरेली पहुंच रहे डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने जनता से सादगी अपनाने की अपील करते हुए सभी स्वागत कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। उन्होंने एक भावुक संदेश जारी कर कहा कि जनपदवासियों का स्नेह और उत्साह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है, लेकिन प्रधानमंत्री के ईंधन बचाओ अभियान तथा मंत्रियों को अनावश्यक काफिलों और दिखावे से दूर रहने के निर्देशों का पालन करना उनकी प्राथमिकता है।डॉ. पाण्डेय ने लोगों से आग्रह किया कि स्वागत में भीड़, वाहन और काफिले जुटाने के बजाय अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दें। उन्होंने कहा कि जल्द ही जन आशीर्वाद समारोह के माध्यम से गांव-गांव और कस्बों में पहुंचकर लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे। उन्होंने स्वयं को जनता का सेवक और परिवार का सदस्य बताते हुए सदैव साथ रहने का भरोसा दिलाया।

योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वीआईपी कल्चर को किया बाय-बाय, हुए ई-रिक्शा पर सवार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार  (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह Dinesh Pratap Singh ने काफिला छोड़ा पकड़ा ई-रिक्शा। वीआईपी कल्चर को कह दिया 'बाय-बाय', ई-रिक्शे पर सवार होकर पहुंचे दफ्तर। 


गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वीआईपी कल्चर' (VVIP Culture) को खत्म कर 'ईपीआई कल्चर' (EPI - Every Person is Important) अपनाने पर जोर दिया है। उन्होंने लाल बत्ती संस्कृति को खत्म करने, सरकारी वाहनों में सादगी बरतने और मंत्रियों के काफिले छोटे करने की अपील की है।


 2026 में, ईंधन बचाने और सामूहिक त्याग के आह्वान के साथ वीआईपी संस्कृति पर कड़ा प्रहार किया गया है।

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय शिवगढ़ का इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम रहा शानदार

शिवगढ़,रायबरेली। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय शिवगढ़ का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। विद्यालय के कुल 26 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 24 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जबकि दो विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री प्राप्त हुई है।
विद्यालय की छात्रा रिमझिम श्रीवास्तव ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दर्शिका बाजपेई ने 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि योग्यता सिंह एवं आकृति मौर्या ने 84.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य शमशुद दुहा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है।

मन्दिर के स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल भण्डारा सम्पन्न

शिवगढ़, रायबरेली : शिवगढ़-बछरावां मार्ग स्थित हनुमंत पुरम चौराहे पर ओंकारेश्वर शिव मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद दोपहर एक बजे से भंडारा शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।
भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
इस मौके पर आयोजक मंडल के अवधेश शुक्ल, अखिलेश शुक्ल, नामित सभासद नगर पंचायत शिवगढ़ व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नीरज शुक्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. जीबी सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, प्रदीप कुमार त्रिवेदी और विनय त्रिवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में सांप निकलने से मची अफरा-तफरी

शिवगढ़,रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में कक्षा 3 में सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय कक्षा संचालित नहीं हो रही थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। किसी तरह ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ ने डण्डे की सहायता से सांप को बाहर निकाला, तब जाकर बच्चों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि रसोइया संतोष कुमारी ने कक्षा का दरवाजा खोला तो कमरे में सांप देखकर शोर मचा दिया। आवाज सुनकर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, सहायक अध्यापक हरिमेश सिंह, शिक्षिका प्रीती तथा ग्रामीण अंजनी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद सांप को कमरे से बाहर निकाला गया। बुधवार को जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय में सफाई व्यवस्था ठीक न होने से परेशानी बढ़ रही है। आरोप लगाया कि सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आता, जिससे विद्यालय परिसर में घास और गंदगी फैली रहती है। इसी कारण आए दिन सांप और बिच्छू निकलने की घटनाएं हो रही हैं।
विद्यालय में 102 बच्चे अध्ययनरत हैं। सांप निकलने की घटना से बच्चे सहम गए और शोर मचाने लगे, जिसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। विद्यालय स्टाफ ने परिसर की नियमित साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

पत्नी के लापता होने पर पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गाउ घाट चौराहा मजरे मझिगवां निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से नगदी और जेवरात लेकर बिना बताए चली गई। घटना के बाद से परिवार परेशान है और उसकी तलाश की जा रही है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावा पुलिस चौकी गाउं घाट मजरे मझिगवां निवासी रामेश्वर पुत्र श्यामलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीती 7 मई को वह रोज की तरह अपनी बेटी के साथ शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर स्थित भुईयारें बाबा मेले में दुकान लगाने गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी सावित्री देवी घर से बिना बताए कहीं चली गई। आरोप है कि वह घर में रखे 20 हजार रुपये नगदी तथा रोजमर्रा में पहनने वाले जेवरात भी साथ लेकर गई है। घर लौटने पर जानकारी होने के बाद उसने रिश्तेदारों और आस-पास तथा क्षेत्र में पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
दो दिन तक कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश के लिए सोशल मीडिया और पंपलेट का सहारा लिया जा रहा है तथा आस-पास के थानों को भी सूचना भेजी गई है।

7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 13 मई से

शिवगढ़,रायबरेली। सर्वोदय आदर्श इण्टर कॉलेज कुकहा रामपुर के प्रांगण में नवनिर्मित शिव मन्दिर सीता सत्कर्म आश्रम में आगामी 13 मई 2026 से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा जो 19 मई तक चलेगी। जिसके समापन पर 20 मई को विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रीधाम अयोध्या से कथा व्यास प्रेमशरण जी महाराज पधार कर अपनी अमृतमई वाणी से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।


 सर्वोदय आदर्श इण्टर कॉलेज तथा मन्दिर के संस्थापक जगदम्बा प्रसाद तिवारी व उनकी धर्मपत्नी श्री कान्ती तिवारी ने बताया कि 13 मई को कलश यात्रा के पश्चात शाम को कथा का शुभारम्भ होगा। 14 मई को मन्दिर में शिवलिंग एवं शिव दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, 19 मई को कथा का विश्राम होगा और 20 में को विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा जो देर रात्रि तक चलेगा। कॉलेज के बालिका अनुभाग के विभागाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

मतदाता सूची की गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस चलाएगी अभियान

शिवगढ़ (रायबरेली)। भवानीगढ़ चौराहा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मतदाता सूची में शामिल डबल नामों और मृतक मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को लेकर जल्द धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई।
जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा बछरावां प्रभारी मो. इलियास ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेंगे और प्रशासन तक आवाज पहुंचाएंगे। बैठक में रामखेलावन, पल्टू पासी, अंजली पासी, राजेंद्र मिश्रा, संजय सिंह, सत्येंद्र पासी, बृजेश, वीरेंद्र दीक्षित, अरुण सिंह, रामू रावत, सोमनाथ मौर्य, हसीना बानो, अजमत अली, मो. रईस, शोभा, संतोष शुक्ला, शिवकुमार, कैलाश नाथ, रामबदल, चांदलाल, देवीदीन और शोभाराम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनोज पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

शिवगढ़ (रायबरेली)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार की देर शाम खुशी जताते हुए जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने गोले दागे, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। दौरान पूरे क्षेत्र में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिला। 


भाजपा नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रधानमंत्री नारेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को मंत्री बनाए जाने से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता पंकज मिश्रा, ललित तिवारी, राहुल द्विवेदी, नीरज शुक्ला, अजय पांडेय, लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, वीरेंद्र पांडे, सुखराम रावत, आदर्श सिंह, बाले चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रायबरेली की डॉली सोनकर व सूरज कुमार ने यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल


रायबरेली। दिनांक 7 व 8 में 2026 को मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट स्टेडियम प्रयागराज में आयोजित 29 आर्मी अप स्टेट सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 में जनपद रायबरेली की डाली सोनकर ने हैप्थलॉन में गोल्ड मेडल  व सूरज कुमार ने 400 मी हर्डल में गोल्ड मेडल प्राप्त रांची में आयोजित हो रही नेशनल सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में प्रतिभा करने का अवसर प्राप्त किया उक्त जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि डाली सोनकर ने जिस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है उसमें कुल 7 स्पर्धा  पहले दिन100 मी हर्डल हाई जंप 400 मी ऊंची कूद 200 मी दूसरे दिन लंबी कूद भाला फेंक 800 मी में भाग लेना होता है और यह सबसे कठिन स्पर्धा मानी जाती है सभी इवेंटों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेडल का निर्धारण होता है। यह उपलब्ध तब भी सराहनीया है जबकि जनपद में स्टेडियम में इस तरह के कोई सुविधा प्राप्त नहीं है। सूरज कुमार  लालगंज फिजिकल अकैडमी में अनुभव मिश्रा के निर्देशन में पहले तैयारी की थी और  अब यह दोनों बच्चे बाहर रहकर अभ्यास कर रहे हैं यदि जनपद में ट्रैक फील्ड और उपकरण की सुविधा हो जाए तो निश्चित रूप से और भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। 
डाली सोनकर वह सूरज कुमार के शानदार उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी डीके पुरुषोत्तम एथलेटिक संघ के अध्यक्ष डब्लू सिंह सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी अजय सिंह चंदेल कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह कोच सौरभ कुमार अनुभव मिश्रा अमन सिंह रजत सिंह नवनीत वर्मा मोहम्मद शोएब अभिषेक द्विवेदी मोहम्मद अनीस आदमी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद के लिए उपलब्धि बताइए और इनकी उपलब्ध पर और बच्चों को भी आगे प्रेरणा मिलेगी

समाजसेवी राज दीक्षित ने किया डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

भवानीगढ़ लखनऊ को 24 रनों से किया पराजित

शिवगढ़, रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नम्बर-8 ढेकवा में रविवार को स्वर्गीय वीरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी डे-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का भव्य शुभारम्भ राष्ट्रगान से हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बल्ले से शॉर्ट मारकर किया गया। इस दौरान श्री दीक्षित आयोजक कमेटी को विशेष आर्थिक सहयोग प्रदान किया।


 आयोजक कमेटी द्वारा राज दीक्षित को बैच लगाकर, माल्यार्पण पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मयंक इलेवन भवानीगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुभम इलेवन लखनऊ को 24 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मयंक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 7 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभम इलेवन निर्धारित 7 ओवर में छह विकेट खोकर सिर्फ 61 रन ही बना सकी।


प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राज दीक्षित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और उन्हें अनुशासन एवं टीम भावना की सीख मिलती है। इस मौके पर आयोजक कमेटी से महेश प्रसाद त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, राकेश शुक्ला, धीरज मिश्रा, मान तिवारी, राज बहादुर सिंह, रामनरेश मेहता, महेंद्र मिश्रा,सोनू पाण्डेय,ध्यानू पाण्डेय, दिलीप मिश्रा, विवेक शुक्ला, राहुल सिंह, सुशील सिंह, नीरज अवस्थी, पंकज मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 46 मरीजों का हुआ उपचार

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देहली में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श लिया। चिकित्साधिकारी डॉ.पूनम शर्मा ने मेले में आए कुल 46 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं दी। साथ ही मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता एवं संतुलित खानपान के प्रति जागरूक किया। आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, ब्लड प्रेशर एवं अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच की गई। चिकित्साधिकारी ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर उपचार से गम्भीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान एएनएम आराधना वर्मा, लैब असिस्टेंट अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बेजुबान जीवों के प्रति अनुकरणीय है राज दीक्षित का सेवाभाव : सूरज तिवारी

शिवगढ़,रायबरेली। गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से रविवार को शिवगढ़ कस्बा स्थित परशुराम भवन पहुंचे युवा नेता सूरज श्रीनाथ तिवारी ने समाजसेवी अंजनी दीक्षित एवं समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों समाजसेवियों का हालचाल जाना और क्षेत्रीय सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों पर चर्चा की। युवा नेता सूरज श्रीनाथ तिवारी ने राज दीक्षित द्वारा पिछले 2 दशक से की जा रही बेजुबान जीव-जन्तुओं की सेवा, गरीब बेसहारा जरूरतमंदों की सेवा और धार्मिक कार्यों में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की जमकर सराहना की और इसे अद्वितीय एवं अनुकरणीय बताया । उन्होंने कहा कि समाज में आप जैसे लोगों की आवश्यकता है, जो नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर मानवता का संदेश दें रहे हैं। इस अवसर पर राज दीक्षित ने सूरज श्रीनाथ तिवारी को प्रतीक चिन्ह के रूप में अश्व प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान आपसी सौहार्द एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर राकेश त्रिवेदी, नीरज अवस्थी, अमित मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

सड़क हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइक के सामने अचानक मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक को पहले सीएचसी शिवगढ़, फिर जिला अस्पताल और बाद में ट्रॉमा-2, ट्राम 2 से लखनऊ ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर किया गया। फिलहाल युवक का इलाज मोहनलालगंज स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। कुम्हरावां निवासी मोहम्मद जाफर (22) शनिवार को बाइक से बैंती जा रहा था। रास्ते में दौलतखेड़ा मोड़ के पास बाइक के सामने अचानक मवेशी सामने आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और जाफर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा-2 भेजा गया। परिजनों के अनुसार वहां भी सुधार न होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
हालांकि परिजन युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर न ले जाकर मोहनलालगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां देर शाम 7:30 तक उसका उपचार जारी था। शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरन ने बताया कि युवा की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था।

राज्यमंत्री ने बहुदाखुर्द को दी हॉट बाजार की सौगात

करीब एक करोड़ की लागत से बनेगी हॉट बाजार

रायबरेली। उद्यान एवं कृषि विपणन तथा कृषि विदेश व्यापार स्वतत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहुदाखुर्द को हॉट बाजार की बड़ी सौगात दी है। इसकी जानकारी एमएलसी प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा ने देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत के बहुदाकला गांव में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक हॉट बाजार का निर्माण कराया जाएगा। इसका शिलान्यास बीती 5 मई को राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया जा चुका है।
लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली जनपद की सीमा पर स्थित बहुदाकला में हॉट बाजार बनने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि बाजार बनने से तीनों जनपदों के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा समेत क्षेत्र के लोगों ने राज्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न

नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...