श्रीराम कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

अंगद राही (9451250668)
---------------------------------------


शिवगढ़,रायबरेली।
शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड 4 शिवली में एस.एस. नीर आर.ओ. प्लांट के समीप चल रही 9 दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक को देखते हुए आयोजक कमेटी को एमजेन्सी में पण्डाल का विस्तार करना पड़ा। कथा स्थल पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जहां श्रद्धालु तालियां बजाते हुए भक्ति रस में झूमते नजर आए। 

कष्टहरी धाम खैरा से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पं.कृष्ण कुमार द्विवेदी जी महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से शिव-पार्वती संवाद एवं विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने संवाद के माध्यम से भगवान शिव की वैराग्य भावना, माता पार्वती की दृढ़ आस्था, तपस्या और समर्पण को विस्तार से प्रस्तुत किया। शिव-पार्वती के मधुर संवाद सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे जिनके जयकारों से पूरा पण्डाल जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, आशीष त्रिवेदी, विपिन सिंह, अमन त्रिवेदी, सुबोध सिंह, लवकुश सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, पिंटू सिंह भदौरिया, अजय सिंह, रामबाबू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शॉर्ट सर्किट से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जयचन्दपुर मजरे बैंती में शॉर्ट सर्किट से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से लगभग 12 बिस्व...