बेखौफ चोरों ने 2 घरों को निशाना बनाकर पार कर दिए लाखों के आभूषण

बेखौफ चोरों ने 2 घरों को निशाना बनाकर पार कर दिए लाखों के आभूषण


रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अभिमान खेड़ा मजरे रानीखेड़ा में बेखौफ चोरों ने 2 घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात एवं नगदी पार कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। अभिमान खेड़ा गांव की रहने वाली मालती पत्नी स्वर्गीय रामनारायन ने बताया कि उनका बेटा रामू पत्नी नीलम और बेटे आयांश के साथ अहमदाबाद   में रहता है, जिसका 10 वर्षीय बेटा रितेश उनके पास रहता है। उनके घर के बगल में स्थित रामू के घर में ताला बन्द था नाती रितेश उनके पास लेटा था सुबह उठी तो देखा दरवाजे की कुण्डी और कमरे के अन्दर रखे बक्से का ताला टूटा था। बक्से में रखी हॉट पेटी,पायजेब, नथुनी, अंगूठी, बिछिया व रितेश का गुल्लक गायब था। वहीं पड़ोस के रहने वाले रामखेलावन ने बताया कि वह अपने बगल वाले दूसरे घर में परिवार के साथ लेटे थे सुबह उठे तो देखा तो उनके दूसरे घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और अन्दर सामान बिखरा पड़ा था। बक्से में रखी 250 ग्राम की हाफ पेटी और 250 ग्राम की पायजेब, 5000 रुपये नगदी गायब थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दी थी पुलिस मौके पर आई थी। शिवगढ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न

नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...