जागृति इण्टर कॉलेज कुकहा रामपुर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया 40वां भव्य वार्षिकोत्सव
अमेठी। रायबरेली, अमेठी और बाराबंकी जनपद की सीमा पर स्थित जागृति इण्टर कॉलेज, कुकहा रामपुर में 40वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य के रुप में उपस्थित अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रतिनिधि एवं तिलोई ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह, विद्यालय के प्रबन्धक शीतला प्रसाद पाण्डेय, उप प्रबन्धक राम प्रकाश पाण्डेय उर्फ.सज्जन पाण्डेय, प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय व उप प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया।
छात्र-छात्राओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के त्याग ,बलिदान की अद्भुत झांकी प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एकांकी, कवि सम्मेलन और “बेटी घर की लक्ष्मी” लघु नाटिका ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी उर्फ ‘राजू भैया’ ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को अवधी भाषा में संबोधित करते हुए समां बांध दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का यह पावन मन्दिर पिछले 4 दशक से छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के अटूट विश्वास को संजोए हुए हैं, जिसमें पढ़कर अनगिनत छात्र-छात्राएं डॉक्टर, इंजीनियर, सेना, पुलिस,शिक्षाविभाग आदि में विभिन्न पदों पर आसीन होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमेशा सकारात्मक सोच रखो और बड़ा सोचो। विद्यालय के प्रबन्धक शीतला प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि जागृति इण्टर कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला है। उन्होंने बताया कि पिछले 40 वर्षों में विद्यालय ने हजारों विद्यार्थियों को उच्च पदों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है,”।
कार्यक्रम में संतोष सिंह, विनय मिश्रा, रामकृष्ण वर्मा, राकेश मिश्रा, रामकुमार गौतम, पंकज दीक्षित, सौरव मिश्रा, सूरज सिंह, गौरी शंकर त्रिपाठी व चंद्र मोहन दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें