दीपक इलेवन ने एकता असहन जगतपुर को 70 रनों से पराजित कर कप पर जमाया कब्जा



रायबरेली।
शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविन्दपुर में आयोजित पॉलिटेक्निक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच दीपक इलेवन पूरे शीतल और एकता असहन जगतपुर के खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दीपक इलेवन ने असहन जगतपुर को 70 रनों से पराजित कर कप अपने नाम का लिया। प्रतियोगिता के फाइनल में दीपक इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। 

खब़र से सम्बन्धित वीडियों देखने के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी असहन जगतपुर टीम 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 176 ही बना पाई। इस प्रकार से दीपक इलेवन ने 70 रनों से मैच जीत कर कप अपने नाम का लिया। मैन ऑफ द मैच 81 रन बनाकर एक विकेट लेने वाले दीपक इलेवन टीम के अमन लेफ्टी को दिया गया। वहीं मैन ऑफ़ द सीरीज 2 मैचों में 5 विकेट लेकर 86 रन बनाने वाले दारा को दिया गया। 

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपस्थित भाजपा के पूर्व पश्चिम बंगाल चुनाव प्रभारी दिनेश सिंह राठौर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महराजगंज प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण सिंह, राजकुमार सिंह मोन,
शिवगढ प्रधान संरक्षक एवं गोविंदपुर प्रधान राजकुमार सिंह, एडवोकेट अन्नू सिंह द्वारा किया गया। रोमांचक कमेंट्री अजय द्विवेदी, बंसीलाल लोधी द्वारा की गई।


 स्कोरर की भूमिका मोनू सिंह तो अंपायर की भूमिका शिवकरन सिंह, मोहम्मद अबरार ने निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन बबलू सिंह, धनंजय सिंह, नीशू सिंह, बाबू यादव, सलमान ,अमरेंद्र सिंह, निखिल ठाकुर, अन्नू सिंह उचौरी, रामकुमार राजपूत आदि लोगों के सहयोग से किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...