रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खजुरों शिव मन्दिर से घण्टे चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को शिवगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि बीती 9 फरवरी की रात बखौफ चोरों ने शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खजुरों स्थित शिव मन्दिर को निशाना बनाकर घण्टों के साथ ही छोटी घण्टियां पार कर दी थी, 10 फरवरी की सुबह जानकारी होने पर गांव के ही रहने वाले अरुण कुमार मिश्रा ने थाने में लिखित तहरीर दी थी जिनकी तहरीर पर शिवगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। गुरुवार को अभियुक्त दिनेश बड़मानुष पुत्र रामबिलास निवासी थुलेण्डी थाना बछरावां, सुनील बड़मानुष पुत्र राजू निवासी रानीखेड़ा मजरे राजामऊ थाना बछरावां जो गुरुवार बड़े घण्टे को बेचने के लिए जा रहे थे। तभी रानीखेड़ा बॉर्डर स्थित नाले के पास ग्रामीणों ने चोरों को संदिग्ध समझकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्तों को घण्टों के साथ दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 9 फरवरी की रात्रि खजुरों शिव मन्दिर से नीम के पेड़ में बंधा हुआ घण्टा व दो छोटी घंटियां ब्लेड से काटकर चुरा ली थी बड़े घण्टे को गेहूं के खेत में छुपा दिया था और छोटी घटिया को बेंचकर पैसे खर्च कर दिए। गुरुवार को दोनों अभियुक्त साइकिल से घण्टा को बेचने के लिए जा रहे थे तभी ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शिव मन्दिर से घण्टा और घण्टियां चोरी करने वाले 2 अभियुक्त को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें