देहली में श्री साॅईं का 16वां विशाल भण्ड़ारा सम्पन्न ! उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री साईनाथ का किया गया दिव्य अभिषेक, श्रंगार एवं दिव्य पूजा


गाजे बाजे के साथ मन्दिर से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा


रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के देहली कस्बे में स्थित प्रसिद्ध श्री साॅईं मन्दिर में 16 वां ऐतिहासिक विशाल भण्डारा सम्पन्न हुआ, जिसमें 25000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगी। गौरतलब हो कि हर साल की तरह इस बार गुरुवार को श्री साॅईंनाथ के विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे मन्दिर के संस्थापक श्याम सुन्दर पाण्डेय द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ श्री साईंनाथ का दूध, दही, घी, चीनी, शहद, चन्दन, गुलाब जल और गंगाजल से अभिषेक कराया गया। तपश्चात श्री साईंनाथ का भव्य श्रृंगार करके भोग लगाया गया एवं विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा आरती की गई। प्रातः 9 बजे गाजे-बाजे के साथ मन्दिर से श्री साईं की पालकी निकाली गई जिसे समूचे गांव में द्वार-द्वार, मन्दिर-मन्दिर घुमाया गया। दोपहर 12 बजे भण्डारा शुरु हुआ जो देर रात तक चला। जिसमें हर साल की तरह इस बार भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, भण्डारे में 25000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगी। ज्ञात हो कि श्री साईंनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है यही कारण है कि हर साल भण्ड़ारे में रायबरेली जनपद ही नहीं लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी,सुल्तानपुर, उन्नाव सहित गैर जनपदों के हजारों श्रद्धालु भण्डारे में आकर प्रसाद छककर मनोकामनाएं मांगते हैं। इस मौके पर शशी भदौरिया, आलोक अवस्थी तथा पाण्डेय परिवार के साथ ही दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 मानव कल्याण के लिए कराया गया था मन्दिर का निर्माण


 राजधानी लखनऊ में रह रहे श्याम सुन्दर पाण्डेय व उनकी धर्मपत्नी सरला पाण्डेय, पुत्र संजय पाण्डेय, पंकज पाण्डेय ने मानव कल्याण के उद्देश्य वर्ष 2010 में अपने पैतृक गांव देहली में भव्य श्री साईनाथ के मन्दिर का निर्माण कराकर 24 जून 2010 को मन्दिर में श्रीसांईंनाथ की भव्य एवं दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। जिसके उपलक्ष्य में हर साल विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है। वहीं हर बृहस्पतिवार को श्री साईनाथ का श्रृंगार एवं दिव्य आरती की जाती है। जिसमें भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...