शिवगढ़ क्षेत्र में घना कोहरा, किसानों ने बताया गेहूं के लिए फायदेमन्द

रायबरेली। रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में मंगलवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। 
मंगलवार की और बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक। ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिसम्बर-जनवरी जैसी सर्दी का एहसास हुआ। सुबह तक दृश्यता काफी कम रही और लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों के अनुसार यह मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। प्रगतिशील कृषक रामकिशोर मौर्य, नंदकिशोर तिवारी, संगीत मिश्रा और अशोक यादव ने बताया कि ठंड और कोहरा रहने से गेहूं की बालियों में दानों को भरने व पकने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। यदि अचानक तेज गर्मी या लू चलने लगे तो गेहूं की फसल जल्दी पककर उगड़ जाती है, जिससे पैदावार प्रभावित होती है।
हालांकि दूसरी ओर टमाटर उत्पादक किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। दिन में तेज धूप के कारण टमाटर तेजी से पक रहा है, जिससे बाजार में टमाटर की कीमत गिर गई है। नतीजतन फुटकर में टमाटर करीब 10 रुपये किलो और थोक में 500-600 रुपये प्रति कुंतल बिक रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...