दामाद को समझाने बुझाने आए ससुर-ससुर और साले की पिटाई, हालत गम्भीर ! रेफर

रायबरेली। दामाद द्वारा बेटी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में दामाद को समझाने-बुझाने आए बूढ़े सास ससुर और साले की दामाद ने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर दी गई। जिससे तीनो घायल हो गए लहूलुहान हालत में सभी घायलों को आनन- फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात ससुर और साले को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लखनऊ जनपद के निगोहां थाना क्षेत्र अन्तर्गत शेषपुर लवलि गांव के रहने वाले घायल सौरभ कुमार ने बताया कि उसकी बहन रुबी कुमारी की शादी पांच साल पहले शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जसवन्त खेड़ा मजरे सूरजपुर के रहने वाले मनोज कुमार के साथ हुई थी।


आरोप है कि उसके बहनोई मनोज कुमार ने उनकी बहन को बुरी तरह से मारा पीटा था। जिसको लेकर उसकी मां शान्ती दामाद को समझने और बेटी को लेने बहन की ससुराल गई थी। जहां बहनोई ने उसकी मां को कमरे में बन्द करके मारा पीटा। जिसको लेकर शुक्रवार को वह अपने पिता नौमीलाल के साथ बहन की ससुराल पहुंचा जहां मनोज कुमार को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु वह नहीं माना तो वह अपने पिता के साथ शिवगढ़ थाने में मनोज कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर देने गया था। उसने बताया कि जैसे ही वह थाने से बाहर आया  वैसे ही रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दामाद मनोज ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी डण्डों से उसकी और उसके पिता की पिटाई कर दी।


 सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सक ने नौमीलाल (52) और सौरभ (24) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वीआईपी कल्चर को किया बाय-बाय, हुए ई-रिक्शा पर सवार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार  (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह Dinesh Pratap Singh ने काफिला छोड़ा पकड़...