रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देहली में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श लिया। चिकित्साधिकारी डॉ.पूनम शर्मा ने मेले में आए कुल 46 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं दी। साथ ही मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता एवं संतुलित खानपान के प्रति जागरूक किया। आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, ब्लड प्रेशर एवं अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच की गई। चिकित्साधिकारी ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर उपचार से गम्भीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान एएनएम आराधना वर्मा, लैब असिस्टेंट अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें