सड़क हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइक के सामने अचानक मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक को पहले सीएचसी शिवगढ़, फिर जिला अस्पताल और बाद में ट्रॉमा-2, ट्राम 2 से लखनऊ ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर किया गया। फिलहाल युवक का इलाज मोहनलालगंज स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। कुम्हरावां निवासी मोहम्मद जाफर (22) शनिवार को बाइक से बैंती जा रहा था। रास्ते में दौलतखेड़ा मोड़ के पास बाइक के सामने अचानक मवेशी सामने आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और जाफर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा-2 भेजा गया। परिजनों के अनुसार वहां भी सुधार न होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
हालांकि परिजन युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर न ले जाकर मोहनलालगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां देर शाम 7:30 तक उसका उपचार जारी था। शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरन ने बताया कि युवा की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पत्नी के लापता होने पर पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गाउ घाट चौराहा मजरे मझिगवां निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई...