पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी सहित 5 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बारी खेड़ा मजरे गूढ़ा का मामला


शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बारीखेड़ा मजरे गूढ़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गम्भीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार देर रात करीब 2 बजे बारीखेड़ा निवासी अतुल वर्मा उर्फ राजू की पत्नी राखी (22) छत से नीचे गिर गई थी। जिसे परिजनों द्वारा घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया था, जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गम्भीर चोटों के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।
मृतका के पिता महादेव वर्मा निवासी इसरीगंज करोरा, थाना नगराम, जनपद लखनऊ की तहरीर पर पति अतुल कुमार वर्मा, जेठ आदित्य वर्मा, ससुर शिव कुमार वर्मा तथा सास एवं जेठानी (नाम अज्ञात) के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...