छात्र को बचाने में बाइक चालक सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल,रेफर

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर सामने से आ रहे साइकिल सवार स्कूली छात्रा को बचाने के चक्कर में बाइक चालक बाइक सहित सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के राजापुर मजरे पड़रिया गांव का रहने वाला युवक हिमांशु उम्र 28 वर्ष पुत्र पूर्णमासी मंगलवार को शायंकाल बछरावां से घर के लिए वापस लौट रहा था तभी भवानीगढ़ - शिवगढ़ सम्पर्क मार्ग पर स्थित बालाजी हनुमान मन्दिर के समीप सामने से आ रहे साइकिल सवार छात्र को बचाने के चक्कर में बाइक चालक युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरान्त उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डा. अनमोल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं प्राथमिक उपचार के पश्चात जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...