राजीव गांधी की कम्प्यूटर क्रांति ने बदली भारत की तस्वीर : दिनेश यादव
अंगद राही
........................
रायबरेली। शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.राजीव गांधी की जयन्ती सद्भावना दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव ने की। कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हे नमन करते हुए श्रद्धांजलि। जिसके बाद दिनेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ जाकर मरीजों को फल वितरित किए गए।
ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक और सशक्त भारत का सपना देखा था। कम्प्यूटर क्रांति, युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार तथा पंचायती राज को मजबूती देने जैसे उनके फैसले आज भी देश की प्रगति का आधार हैं।
राजीव गांधी की कम्प्यूटर क्रांति ने भारत की तस्वीर बदल दी है, उन्होंने कहा कि आज हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता संकल्प लें कि राजीव गांधी के विचारों और सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर उनके सपनों का भारत बनाने का कार्य करेंगे। जिला सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य अंजली ने कहाकि राजीव गांधी की कम्प्यूटर क्रांति ने आधुनिक भारत की राह दिखाई है। इस अवसर पर पराग प्रसाद रावत, अश्वनी अवस्थी, निर्मल त्रिवेदी, संतोष शुक्ला, रामकिसुन, मोहम्मद रईस, संजय सिंह, सत्येंद्र पासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें