रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कॉलेज भवानीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक राष्ट्रप्रेम की भावना से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के संस्थापक सतीश चंद्र बाजपेई द्वारा ध्वजारोहण से किया गया। तिरंगा फहराते ही परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
विद्यालय के प्रबंधक विवेक बाजपेई ने मां सरस्वती, भारत माता एवं भारत माता के वीर शहीद सपूतों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम प्रस्तुती देकर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रबन्धक विवेक बाजपेई ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं देश के सजग प्रहरियों के कर्तव्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
इस मौके पर प्रधानाचार्य पुरस्कारनाथ शुक्ला, सत्य प्रकाश वर्मा, श्याम कुमार सैनी, श्याम कुमार तिवारी, चंद्रशेखर, आदर्श वर्मा, अंकित वर्मा, अन्नपूर्णा बाजपेई, अशफिया खान, वेदांगी पटेल, प्रिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें