शिवगढ़ में 2 बाइकों की भिड़न्त में 3 घायल, 2 रेफर

रायबरेली। 2 बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ रजबहा की सेहगों-पिण्डौली मोड पर स्थित पुलिया के पास की है। हादसे में संदीप कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र सुखलाल, निवासी गणेशगंज नगर पंचायत शिवगढ़, विश्राम उम्र 19 वर्ष पुत्र श्रवण कुमार निवासी बलेथा मजरे देहली, थाना शिवगढ़। नीरज पुत्र सुखराम निवासी बाजिदपुर मजरे देहली घायल हुए हैं जिसमें संदीप और विश्राम की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं नीरज कुमार बगैर बताए ही अस्पताल से चला गया।


 संदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह अपने घर से पीजीआई अपने बड़े पापा राधेलाल के इलाज के लिए रुपये लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में शिवगढ़ रजबहा की सेहगों-पिण्डौली मोड़ पर स्थित पुलिया के पास सेहगों की ओर से 2 अन्य लोगों को बाइक पर बिठाकर आ रहे विश्राम ने बगल से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को उसके बड़े पापा राधेलाल पुत्र विपत्ति भवानीगढ़ चौराहे से सरकारी राशन की दुकान से राशन लेकर घर के लिए जा रहे थे तभी गीता फिलिंग स्टेशन अहलादगढ़ के सामने स्थित गणेशगंज मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। 


जिन्हें सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल, जिला अस्पताल से रायबरेली एम्स, एम्स से रात में पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था जिनके इलाज के लिए वह रुपये लेकर जा रहा था। वहीं संबंध में जब विश्राम से बात करने का प्रयास किया गया तो वह ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं था। चिकित्सक अनुराग तिवारी ने बताया कि विश्राम और संदीप दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है विश्राम के दाहिने पैर में फैक्चर है, उन्होंने बताया कि नीरज बगैर इलाज कराए ही यहां से चला गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचेंगे डॉ. मनोज पाण्डेय, स्वागत कार्यक्रम किए निरस्त

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद रायबरेली पहुंच रहे डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने ...