कड़ाके की ठंड में 850 जरूरतमंदों को कंबल बांटकर पेश की मानवता की मिसाल

अंगद राही : 9451250668
.......................................

पूर्व प्रधान गूढ़ा रामहेत रावत व प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा ने बांटे कंबल

शिवगढ़,रायबरेली।  पड़ रही कड़ाके की ठण्ड में पूर्व गूढ़ा प्रधान रामहेत रावत व प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा ने 850 जरूरतमंदों को कंबल बांटकर मानवता की सच्ची मिसाल पेश की। इस मानवीय कार्य से गरीब, असहाय, वृद्धों, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली है। कंबल पाकर जरुरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे जिन्होंने पूर्व प्रधान रामहेत रावत, प्रधानप्रतिनिधि अंकित वर्मा को खूब दुआएं दीं।


 कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रुप से डॉ.बलदेव वर्मा, जनता इण्टर कॉलेज के प्रबंधक रामनरेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केतार पासी, संजय सिंह, राजकुमार वर्मा, राजकिशोर वर्मा, रामकिशोर मौर्य, राम सुमिरन, चंद्रोदय, राकेश कुमार शुक्ला, अशोक कुमार द्विवेदी, राज नारायण वर्मा, फकीरे लाल, विवेक कुमार, सुरेश यादव, पप्पू यादव, अमरेश कुमार एवं विवेकानंद चौरसिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्कूल चलो अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली, शिक्षकों ने किया प्रेरित

रायबरेली। गुरुवार को शिवगढ़ खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वा...