सीता स्वयंवर एवं विदाई प्रसंग सुन श्रोता हुए भावविभोर

अंगद राही : 9451250668
.........................................

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 शिवली में एस.एस.नीर आर.ओ. प्लांट के समीप आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी दिव्य श्रीराम कथा के आठवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कष्ट हरी धाम खैरा से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास पं.कृष्ण कुमार द्विवेदी जी महराज ने सीता स्वयंवर, माता जानकी के विवाह तथा विदाई का अत्यंत मार्मिक एवं सुन्दर वर्णन किया। जैसे ही माता जानकी की विदाई का प्रसंग आया, पण्डाल में मौजूद श्रोतागण भावविभोर हो उठे और अधिकांश श्रोताओं की आंखें नम हो गईं।


 कथावाचन के दौरान भजनों और संगीतमय प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजन स्थल पर “जय श्रीराम” के जयकारे गूंजने लगे। कथा में पहुंचे समाजसेवी अंजनी दीक्षित ने कथा व्यास द्विवेदी जी महराज को सम्मानित करने के साथ ही प्रसाद के रूप में 11 किलो लड्डूओं की व्यवस्था। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, आशीष त्रिवेदी, विपिन सिंह, अमन त्रिवेदी, सुबोध सिंह, लवकुश सिंह, मुन्ना सिंह, रतनपाल सिंह, पिंटू सिंह भदौरिया, अजय सिंह, धीरज सिंह, उत्कर्ष त्रिवेदी, शिवमोहन सिंह, ललित तिवारी, अमर सिंह राठौर, मिलन कनौजिया, राजकुमार गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, मनीष बाजपेई, श्रवण कुमार, कौशल चौरसिया, नितिन पाण्डेय, जैकी, सत्यम श्याम, छोटू सिंह, रामबाबू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने शांतिपूर्ण व सफल आयोजन पर सभी का आभार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...