स्व.वंश बहादुर सिंह स्मारक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल

शानू इलेवन शिवगढ़-राहुल इलेवन जरौली के मध्य होगा रोमांचक मुकाबला

अंगद राही : 9451250668
--------------------------------------

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के मैदान में चल रही 18वीं स्व.वंश बहादुर सिंह स्मारक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच शानू इलेवन शिवगढ़ वर्सेस सिंह इलेवन पश्चिम गांव के मध्य खेला गया। जिसमें सिंह इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए 14वें ओवर में 126 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शानू इलेवन ने 11ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर सिंह इलेवन को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। 


मैन ऑफ द मैच शालू इलेवन टीम के मन्नू को दिया गया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच राहुल इलेवन जरौली वर्सेस राणा इलेवन ढकिया के मध्य खेला गया। जिसमें जरौली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा इलेवन ढकिया 10 ओवर में ही 123 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार से जरौली ने ढकिया को 63 रनों से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। मैन ऑफ द मैच अक्षय को दिया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल बृहस्पतिवार को दोपहर 12 से शानू इलेवन शिवगढ़ और राहुल इलेवन जरौली के मध्य खेला जाएगा। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, राम पाण्डेय, शैलेंद्र सिंह, राज बहादुर सिंह, अमित जायसवाल, अभिनव सिंह, रंजीत, शालू गुप्ता, कृष्ण किशोर त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, टिंकू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्कूल चलो अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली, शिक्षकों ने किया प्रेरित

रायबरेली। गुरुवार को शिवगढ़ खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वा...