श्रीराम कथा के समापन पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

अंगद राही : 9451250668
.......................................

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड संख्या 4 शिवली में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमयी दिव्य श्रीराम कथा का समापन भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास पण्डित कृष्ण कुमार द्विवेदी जी महाराज ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक, आदर्श रामराज्य की महिमा तथा कलियुग में भक्ति के महत्व का अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, सत्य, मर्यादा और जनकल्याणकारी शासन व्यवस्था का उल्लेख सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे।
कथा स्थल पर जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कथा श्रवण के लिए उमड़ी और सभी ने भावुक होकर प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। समापन अवसर पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में शिवली माइनर कटने से फसलें हुई जलमग्न

अंगद राही : 9451250668 ......................................... रायबरेली। मंगलवार को शिवगढ़ क्षेत्र में शिवली माइनर कटने से कर...