अंगद राही : 9451250668
---------------------------------------
शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड 4 शिवली में एस.एस.नीर आरो प्लांट के समीप आयोजित 9 दिवसीय संगीतमयी दिव्य श्रीराम कथा के समापन पर शुक्रवार को विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भण्ड़ारे में पूण्य की लालसा से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बड़ी ही शिद्दत के साथ प्रसाद ग्रहणकर मनोकामनाएं मांगी। हवन पूजन के पश्चात दोपहर बाद कन्याभोज से भण्ड़ारा शुरु हुआ जो देर रात्रि तक चलेगा। गौरतलब हो कि शिवली में पिछले 9 दिनों से चल रही संगीतमयी दिव्य श्री रामकथा में कष्टहरी धाम खैरा के प्रसिद्ध कथा व्यास पण्डित कृष्ण कुमार द्विवेदी जी महराज अपनी अमृतमयी से श्रीराम कथा का रसपान करा रहे थे।
जिसके समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। दिव्य श्रीराम कथा एवं विशाल भण्डारे का आयोजन शिवली नगर वासियों एवं श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग से किया गया। कथा की आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी अंजनी दीक्षित समाजसेवी राज भैया उर्फ़ राज दीक्षित हरियाणा वाले का विशेष योगदान रहा। जिन्होंने प्रसाद के रुप में 21 किलो लड्डूओं का सहयोग करने के साथ ही आर्थिक रूप से विशेष सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, जितेंद्र सिंह, आशीष त्रिवेदी, विपिन सिंह, अमन त्रिवेदी, सुबोध सिंह, लवकुश सिंह,रणविजय सिंह, मुन्ना सिंह, रतनपाल सिंह, पिंटू सिंह भदौरिया, अजय सिंह, धीरज सिंह, उत्कर्ष त्रिवेदी, शिवमोहन सिंह, ललित तिवारी, अमर सिंह राठौर, मिलन कनौजिया, राजकुमार गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, मनीष बाजपेई, श्रवण कुमार, कौशल चौरसिया, नितिन पाण्डेय, जैकी, सत्यम श्याम, छोटू सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें