जयचन्दपुर में बड़े बाबा का विशाल ऐतिहासिक भण्डारा सम्पन्न

अंगद राही : 9451250668
.......................................
भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
रायबरेली। क्षेत्र के जयचन्दपुर मजरे बैंती स्थित बड़े बाबा के प्राचीन कालीन मन्दिर में गत वर्षो की भांति आयोजित 2 दिवसीय ऐतिहासिक बसन्त पंचमी मेले में दूसरे दिन विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। भण्ड़ारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ देखते नहीं बन रही थी। भण्डारे में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मन्दिर में माथा टेककर प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगी। विदित हो कि क्षेत्र के जयचन्दपुर में बड़े बाबा का प्राचीन कालीन मन्दिर स्थित है। जहां करीब 300 वर्षों से प्रतिवर्ष बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर बड़े के मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। 

मेले के दूसरे दिन मेला कमेटी द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र ही नहीं दूरदराज से आने वाले हजारों श्रद्धालु प्रसाद छककर मनोकामनाएं मांगते हैं। मान्यता है कि बड़े बाबा के प्रति सच्ची आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यही कारण है कि भण्ड़ारे में रायबरेली जिले के साथ ही साथ गैर जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालु आकर बाबा के मन्दिर में माथा टेककर मनोकामनाएं मांगते हैं, मान्यता है कि श्रद्धालु भले ही मन्दिर में खाली हाथ आते हो किंतु खाली हाथ कभी वापस नहीं जाते उन्हें बाबा का आशीर्वाद जरूर मिलता है। 

इस अवसर पर मेला कमेटी के संरक्षक महंत जागेश्वर दास, क्षेत्रीय सपा विधायक श्याम सुन्दर भारती, भवानीदीन, मैकू लाल,रामचन्दर,डा.गंगा प्रसाद रावत, जमुना प्रसाद, श्रवण कुमार, मनोज कुमार, प्रधान प्रतिनिधि जानकीशरण राजबहादुर मौर्य,रामखेलावन, रामदेव, एडवोकेट गौरव मिश्रा, प्रीति मिश्रा, गुरुदीन,रामआसरे,विजय यादव,हरीशंकर तिवारी,
हुबलाल, प्रदीप कुमार, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...