2 बाइकों की भिडन्त में दोनो बाइक सवार घायल ! रेफर

अंगद राही : 9451250668
.......................................
रायबरेली। 2 बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल गये जिनमें से एक को ट्रामा सेन्टर तो वहीं दूसरे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गुमावां पुलिस चौकी अन्तर्गत गुमावां-अछई सम्पर्क मार्ग पर हीरा का मठ मजरे अछई गांव में स्थित बालाजी मन्दिर के समीप सीवन से आ रहे 50 वर्षीय धर्मराज पुत्र ब्रह्मा निवासी घर कोईया कोतवाली-हैदरगढ़,जनपद - बाराबंकी सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालित पालेसर को देखकर सड़क के किनारे खड़े हो गए। वहीं गुमावां की ओर से आ रहे 30 वर्षीय बाइक चालक राजू पुत्र शीतल निवासी पारा ने धर्मराज की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार थी, जिससे दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। 
दोनों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लाया गया। जहां दोनो की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के  पश्चात शाम करीब साढ़े 6 बजे धर्मराज को ट्रॉमा सेन्टर और राजू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरण ने बताया कि धर्मराज को ट्रामा सेन्टर और राजू को जिला स्तर के लिए रेफर किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...