गणतंत्र दिवस पर दहिगवां में महाकन्या भोज का भव्य आयोजन

अंगद राही : 9451250668
........................................
रायबरेली। गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत दहिगवां में पूर्व प्रधान मीना शुक्ला तथा पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी पवन शुक्ला के नेतृत्व में महाकन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। 

वीडियों देखने के लिए नीचे दिए गए ब्लू लिंक पर क्लिक करें


इस आयोजन में क्षेत्र की 3000 से अधिक कन्याओं ने सहभागिता की।
महाकन्या भोज के दौरान कन्याओं को पूरे श्रद्धा भाव से पूड़ी, सब्जी और खीर का प्रसाद ग्रहण कराया गया, साथ ही सभी कन्याओं को दक्षिणा भी प्रदान की गई। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। 
इस अवसर पर समाजसेवी पवन शुक्ला ने कन्याओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियां माता-पिता का मान, अभिमान और स्वाभिमान होती हैं। बेटियां देवी का रूप हैं और देवों का सम्मान हैं। बेटियों से ही घर-परिवार आबाद रहते हैं, उनके बिना संसार की कल्पना अधूरी है।  इस मौके पर प्रेम शुक्ला, दिव्यांश शुक्ला, दीक्षा शुक्ला, विजेता शुक्ला,दिव्या शुक्ला, आशीष तिवारी, रूबी शुक्ला, साक्षी शुक्ला, मनु शुक्ला, पिंकू शुक्ला,अंश, दिव्यांश, प्रकाशनी शुक्ला, सुरेश कुमार बाजपेई, शोभावती शुक्ला, मृत्युंजय बाजपेई, अवधेश बाजपेई, उज्जवल, खुशी बाजपेई सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...