मॉडल यूथ ग्राम सभा पहल में ओसाह प्रधान मनोज त्रिवेदी करेंगे प्रतिनिधित्व

अंगद राही : 9451250668
...........................................

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ओसाह ग्राम पंचायत के प्रधान मनोज कुमार त्रिवेदी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। जो मॉडल यूथ ग्राम सभा पहल के अन्तर्गत आज 28 जनवरी 2026 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में  प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व उन्हे स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ था। इस पहल के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा रायबरेली जनपद से केवल दो ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें ओसाह प्रधान मनोज कुमार त्रिवेदी भी शामिल हैं। 

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम सभाओं में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना और नवाचारों के माध्यम से पंचायत व्यवस्था को मजबूत करना है। इस अवसर पर देशभर से चयनित ग्राम प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। प्रधान मनोज कुमार त्रिवेदी के चयन से ओसाह ग्राम पंचायत के साथ-साथ पूरे शिवगढ़ क्षेत्र और रायबरेली जनपद में खुशी की लहर है। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...