शिवगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव

अंगद राही : 9451250668
------------------------------
शिवगढ़,रायबरेली। नगर पंचायत के शिवगढ़ कस्बे में शिव देवी शर्मा व राहुल शर्मा के नेतृत्व में गत वर्षों की भांति लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर शिवगढ़ कस्बा भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन से हुई, जिसमें लड्डू गोपाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात भजन और दिव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी शिद्दत के साथ प्रतिभाग किया। 

जन्मोत्सव के दौरान मन्दिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की विशेष सहभागिता रही। श्रद्धालुओं का कहना था कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। जन्मोत्सव को लेकर पूरे कस्बे में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्कूल चलो अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली, शिक्षकों ने किया प्रेरित

रायबरेली। गुरुवार को शिवगढ़ खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वा...