अमूल डेयरी पर 407 पशुपालकों को मिला बोनस,खिल उठे चेहरे

 अंगद राही : 9451250668
........................................
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के कुम्भी एवं दहिगवां अमूल डेयरी केंद्रों पर पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 407 पशुपालकों को बोनस के रूप में कंबल तथा 6 लीटर क्षमता की स्टील की बर्नी वितरित की गई। बोनस पाकर पशुपालकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही।

कुम्भी अमूल डेयरी केंद्र पर डेयरी सचिव मानव त्रिवेदी के नेतृत्व में 170 पशुपालकों को बोनस प्रदान किया गया। वहीं दहिगवां अमूल डेयरी केंद्र पर सचिव अवधेश त्रिवेदी के नेतृत्व में 237 पशुपालकों को बोनस वितरित किया गया। इस अवसर पर अमूल प्लांट इंचार्ज सर्वेश मिश्रा एवं रूट सुपरवाइजर आशीष पाल ने पशुपालकों को बोनस सामग्री प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि अमूल डेयरी पशुपालकों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। समय-समय पर इस तरह के प्रोत्साहन से पशुपालकों का मनोबल बढ़ता है और दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होती है। पशुपालकों ने बोनस वितरण के लिए अमूल डेयरी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्कूल चलो अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली, शिक्षकों ने किया प्रेरित

रायबरेली। गुरुवार को शिवगढ़ खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वा...