भवानीगढ़ चौराहे पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

अंगद राही : 9451250668
.......................................
रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहे पर बुधवार को पूर्व विधायक रामलाल अकेला का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विक्कू अवस्थी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए।
अपने काफिले के साथ कार्यक्रम  में पहुंचे पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और आयोजनकर्ता विक्कू अवस्थी सहित सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व कुम्हरावां प्रधान रमेश कुमार मिश्रा उर्फ पुतन्नी जी महराज ने रामलाल अकेला को गले लगाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान ध्यानू पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान भवानीगढ़ चौराहा बधाइयों और उत्साह से सराबोर नजर आया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...