अंगद राही : 9451250668
.......................................
रायबरेली। गेहूं ,सरसों की फसल की सिंचाई के महत्वपूर्ण समय में शिवगढ़ रजबहा व गूढ़ा रजबहा में पानी न पहुंचने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि समय पर सिंचाई न होने से फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने सिंचाई विभाग से तत्काल शिवगढ़ व गूढ़ा रजबहा में पानी छोड़े जाने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के रायबरेली जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, सपा युवजन सभा के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश रावत, पूर्व कसना प्रधान रामकिशोर मौर्य व राष्ट्रीय कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार,सोनू हाण्ड़ा का कहना है कि सिंचाई के समय नहरों में पानी नहीं रहता और खाद के समय समितियों में खाद नदारद रहती है, ऐसे में किसानों की आय कैसे बढ़ेगी। वहीं पूर्व पड़रिया प्रधान रामराज सिंह, बद्री सिंह व राजापुर निवासी संगीत मिश्रा ने भी सिंचाई विभाग से पानी छोड़े जाने की मांग की। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई रमाकांत ने बताया कि ऊपर पानी आ गया है, एक-दो दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंच जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें