यज्ञ में बाधा डालने वाले राक्षसों के संहार की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता


अंगद राही : 9451250668
.........................................

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुम्भी स्थित पंचायत भवन में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमयी दिव्य श्रीराम कथा के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऊंचगांव शुकुल बाजार, अमेठी से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास पं. अंकुल जी महाराज ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा यज्ञ में बाधा डालने वाले राक्षसों के संहार की प्रसंगपूर्ण एवं भावपूर्ण कथा का सुन्दर वर्णन किया। कथा के दौरान धर्म की विजय और अधर्म के विनाश का संदेश देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित यह संगीतमयी कथा पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर किए हुए है। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, आलोक त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्था एवं अनुशासन की श्रद्धालुओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...