सम्भावित डुप्लीकेट मतदाता सूची को लेकर बीएलओ की बैठक सम्पन्न

अंगद राही : 9451250668
.......................................
रायबरेली। ब्लॉक सभागार शिवगढ़ में खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में सम्भावित डुप्लीकेट मतदाता सूची को लेकर बीएलओ की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना रहा। खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने सभी ग्राम पंचायतों के बूथ लेवल अधिकारियों 'बीएलओ' को सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई और स्पष्ट निर्देश दिए कि सूची में शामिल प्रत्येक मतदाता का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाए। 

उन्होंने कहा कि सत्यापन कार्य पूरी गम्भीरता और निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम न कटे और अपात्र अथवा डुप्लीकेट नामों को सूची से हटाया जा सके। बैठक में बीएलओ सुनील कुमार, आदित्य नारायण, बेचालाल, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अरुण कुमार सोनकर, राजेन्द्र कुमार, प्रीति कुशवाहा, मोहम्मद इकबाल आदि लोग उपस्थित रहे। बीडीओ ने समयबद्ध ढंग से सत्यापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...