अंगद राही : 9451250668
........................................
शिवगढ़,रायबरेली। शराबी बेटे ने मां की जमकर पिटाई कर दी, जख्मी अवस्था में अस्पताल पहुंची महिला का खबर लिखे जाने तक उपचार चल रहा था। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ारु गांव की है जहां की रहने वाली वृद्ध महिला ज्ञानवती पत्नी ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने बताया कि सोमवार की शाम उसका बेटा शराब पीकर आया तो उसने बेटे को समझने बुझाने का प्रयास किया तो वह गुस्सा हो गया और उसकी डण्डे से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पीड़िता ने पहले डायल 112 नम्बर पर की। उसके बाद बेटी और बहू के साथ उपचार के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंची जहां देर शाम 7:45 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में महिला का उपचार चल रहा था। चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि जख्मी अवस्था में ज्ञानवती नाम की महिला अस्पताल आई है जिसका उपचार किया जा रहा है। वहीं शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्ध्य विनय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें